गढ़वा में रामनवमी को लेकर एसडीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक, सभी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

गढ़वा में रामनवमी को लेकर एसडीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक, सभी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

गढ़वा में रामनवमी को लेकर एसडीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक सभी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत  
गढ़वा/डेस्क:
गढ़वा सदर एसडीएम संजय कुमार ने एसडीपीओ नीरज कुमार के साथ आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को अनुमंडल स्तरीय विधि व्यवस्था की बैठक की. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, जिला नियंत्रण कक्ष प्रभारी, सभी थाना प्रभारी, अग्निशमन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे, दूरस्थ क्षेत्रों के पदाधिकारी कि बैठक में ऑनलाइन माध्यम से जुड़े थे.

बैठक में एसडीएम संजय कुमार एवं एसडीपीओ नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से सभी अधिकारियों को पर्व के दौरान पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के पहले से संवेदनशील रहे स्थलों पर विशेष निगरानी रखें तथा किसी भी छोटी मोटी शिकायतों को भी त्वरित कार्रवाई कर नियंत्रित करें, जिससे कहीं भी तनाव या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो.एसडीएम ने समम-समय पर  विशेष शाखा से प्राप्त सूचनाओं के आलोक में आवश्यक निवारक कदम उठाने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि सोशल मीडिया पर शरारती तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें. बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर भी सख्ती बरतें.

धार्मिक स्थलों के आसपास यथासंभव सीसीटीवी या वीडियोग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जुलूस मार्गों का पूर्व-सत्यापन करने का निर्देश दिया गया. प्रत्येक जुलूस में पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती भी अनिवार्य रूप से रहे. सभी दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी आपस में बेहतर समन्वय के साथ काम करें. सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में निकलने वाले सभी जुलूसों एवं अखाड़ों (लाइसेंसी या गैर-लाइसेंसी) के आयोजकों की विस्तृत जानकारी संधारित करें. इसमें कम से कम 10 सदस्यों के नाम, पता, मोबाइल नंबर, नेतृत्वकर्ता का नाम, फोटोग्राफर वीडियोग्राफर का नाम पता एवं जुलूस में ले गए साउंड सिस्टम संचालक का नाम पता मोबाइल नंबर आदि विवरण शामिल होगा. 

साथ ही भड़काऊ नारे एवं गीतों की वीडियोग्राफी सुनिश्चित करने को कहा गया.अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि जुलूस मार्ग में पड़ने वाले क्लीनिक एवं अस्पतालों को खुले रखने का वे अपने स्तर से अनुरोध करें तथा वहां नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं. शहरी क्षेत्र में जुलूस मार्गों की साफ-सफाई और जुलूस मार्गों से अस्थाई अवरोध हटाने, पानी छिड़काव आदि कार्य नगर निकायों के र्कार्यपालक पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे.एसडीपीओ नीरज कुमार ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे थाना स्तरीय शांति समिति की बैठकों में उठाए गए मुद्दों पर कार्रवाई सुनिश्चित कर लेंगे.बैठक में उपस्थित अग्निशमन पदाधिकारी मंटू सिंह ने बताया कि उपलब्ध संसाधनों के अनुसार अग्निशमन टीमों को तैयार रखा जाएगा. 

एसडीएम और एसडीपीओ के द्वारा सभी को अवगत कराया गया कि जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेगा और किसी भी स्थिति में तत्काल सूचना देना अपेक्षित होगा. अंत में एसडीएम ने अनुमंडल क्षेत्र के आम नागरिकों से अपील की कि वे रामनवमी के पावन पर्व को हर्षोल्लास, शांति एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष 62012 61084 को सूचित करें. उन्होंने अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं.

यह भी पढ़ें: गढ़वा में दो सामुदाय के बिच जुलुस के दौरान विवाद, सड़क जाम,गढ़वा पुलिस मौके पर तैनात

संबंधित सामग्री

धनबाद: पहले रेलवे ने मेयर संजीव सिंह एवं विधायक रागिनी सिंह को दिया आमंत्रण, फिर धनबाद सांसद के दबाव में आमंत्रण वापस 

झारखंड

धनबाद: पहले रेलवे ने मेयर संजीव सिंह एवं विधायक रागिनी सिंह को दिया आमंत्रण, फिर धनबाद सांसद के दबाव में आमंत्रण वापस 

रांची एसएसपी ने वीसी के माध्यम से की बैठक, 05 वर्ष एवं उस से अधिक समय से लंबित सभी कांडों की समीक्षा की 

झारखंड

रांची एसएसपी ने वीसी के माध्यम से की बैठक, 05 वर्ष एवं उस से अधिक समय से लंबित सभी कांडों की समीक्षा की 

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर चंदवा में ध्वजारोहण व कार्यक्रम आयोजित

झारखंड

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर चंदवा में ध्वजारोहण व कार्यक्रम आयोजित

चंदवा में यातायात नियमों पर सख्ती, 59 वाहनों का कटा चालान, ₹1.21 लाख की वसूली

झारखंड

चंदवा में यातायात नियमों पर सख्ती, 59 वाहनों का कटा चालान, ₹1.21 लाख की वसूली

लातेहार में भाजपा स्थापना दिवस पर समर्पित कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान

झारखंड

लातेहार में भाजपा स्थापना दिवस पर समर्पित कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान