भलपहाड़ी में मानव उत्थान सेवा समिति का सत्संग कार्यक्रम आयोजित, सभी श्रद्धालुओं को दी गई गुरु ज्ञान

By : Vaibhaw Vikram
भलपहाड़ी में मानव उत्थान सेवा समिति का सत्संग कार्यक्रम आयोजित, सभी श्रद्धालुओं को दी गई गुरु ज्ञान

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क:
गांडेय प्रखंड के ताराटांड़ पंचायत के भलपहाड़ी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में मानव उत्थान सेवा समिति शाखा भलपहाड़ी के तत्वावधान में एक दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मानव धर्म के प्रणेता सद्गुरुदेव सतपाल जी महाराज की आत्मानुभवी शिष्या महात्मा प्रेरणा बहन जी एवं तपस्या बहन जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया.

महात्मा प्रेरणा बहन जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज मानव समाज सच्चे ज्ञान के अभाव में अपनी दिशा से भटक रहा है, जिसके कारण समाज में अनाचार बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोग भौतिकता की चकाचौंध में मानव जीवन की सार्थकता को भूलते जा रहे हैं और जाति-पाति की भावना से ग्रसित होकर इंसानियत से दूर हो रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि जिस परमात्मा की सत्ता से पूरी सृष्टि संचालित हो रही है, उस परमात्मा को मानव जीवन में ही अनुभव किया जा सकता है.  मानव जीवन ईश्वर द्वारा बनाया गया चलता-फिरता मंदिर है, जिसके भीतर परमात्मा की शक्ति विद्यमान है.  सच्चे सद्गुरु से ज्ञान प्राप्त कर ही परम तत्व को जाना जा सकता है.  कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्जुन पंडित, गौरी शंकर यादव, जागेश्वर पंडित, राजदेव यादव, जीतन पंडित, कुंजो पंडित, मोहर पंडित, अशोक यादव एवं तेजु पंडित सहित कई कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा. 

यह भी पढ़ें: गांडेय में झामुमो प्रखंड कमिटी की बैठक, एसआईआर और जनगणना पर हुई चर्चा

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई