न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: सरहुल पूजा महोत्सव व सरहुल शोभा यात्रा को लेकर मनोहरपुर प्रखण्ड के नंदपुर डोंगाकाटा स्थित धुमकुड़िया भवन में बुधवार को कुडुख सरना जागरण मंच के संरक्षक बोदे खलखो के अध्यक्षता में एक विशेष बैठक किया गया. जिसमें सरहुल महोत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर विचार विमर्श की गयी. बैठक में कुडुख सरना जागरण मंचके संरक्षक बोदे खलखो को राजा पड़हा सरना प्रार्थना सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कुडुख सरना जागरण मंच मनोहरपुर के लोगों के द्वारा उन्हें फूल माला पहनाकर व अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया. बैठक बताया गया कि सरहुल महोत्सव कार्यक्रम में आगामी 21 मार्च दिन शनिवार को सुबह 8 बजे तिरला सरना पूजा स्थल पे भक्तजनों एवम कार्यकारणी सदस्यों का आगमन होगा. उसके बाद सुबह 9 बजे पाहन पुजारी एवम भक्तो के साथ पूजा अर्चना की जाएगी. सुबह 10 बजे तिरला से पारंपरिक तरीके से शोभा यात्रा निकाली जाएगी. शोभा यात्रा तिरला से मुख्य सड़क होते हुए दिन के दो बजे तक नंदपुर डोंगाकाटा सरना स्थल तक पहुचकर सभा मे बदल जायेगा.
डोंगाकाटा स्थित कार्यक्रम स्थल पे अपराह्न 2 बजे से सास्कृतिक कार्यक्रम,सरना गीत व नृत्य का कार्यक्रम शुरू होगा. जो शाम तक चलेगा. शाम 6 बजे सभी को विदाई दी जाएगी. पूरे कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोर शोर से चल रहा है. तिरला से नंदपुर डोंगाकाटा तक का रास्ता सरना झंडा से पाटने का काम किया जा रहा है. जगह-जगह भव्य तोरणद्वार बनाये जा रहे है. सरहुल पूजा महोत्सव सह शोभा यात्रा की पूरे तैयारी कुँड़ुख़ सरना जागरण मंच मनोहरपुर-आनंदपुर प्रखण्ड कमेटी के द्वारा किया जा रहा है. कुडुख सरना जागरण मंच के संरक्षक बोदे खलखो ने जानकारी दिया कि सरहुल पूजा महोत्सव पर सरहुल शोभा यात्रा का कार्यक्रम धूमधाम से मनाने को लेकर रूप रेखा तैयार है. शोभा यात्रा पुनः यादगार अभुतपूर्व बनाया जाएगा.मौके पर रोबी लकड़ा, कर्मा केरकेट्टा,बंधना उरांव,बूढ़ेश्वर धनवार,भीमसेन तिग्गा,बंधना कच्छप, श्याम सुंदर तिर्की, रामचन्द्र कच्छप,बंधना तिर्की,सुधीर केरकेट्टा, रमेश खलखो, बुधराम तिर्की,रमनाथ किस्पोट्टा,श्याम तिर्की,विजय तिग्गा,गोवर्धन कच्छप,रोशन टोप्पो,संजय लाकड़ा,माना केरकेट्टा,,दुलारी खलखो,सुमिला तिर्की,रतिया खलखो,उर्मिला कच्छप,सरिता कच्छप,बुधनी कच्छप,बांगी बेक,मंटू तिर्की, विलियम केरकेट्टा,बंधना तिर्की (बी),नंदी बेक,जेमा खलखो,सुनील केरकेट्टा, आदि उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: मेदिनीनगर: डिप्टी मेयर मनोज सिंह ने त्योहारों को लेकर सफाई व रोशनी पर दिया जोर