सरायकेला: फुरीदा वृद्धाश्रम में मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लाभार्थियों की जांच एवं उपचार

By : News11 Bharat
सरायकेला: फुरीदा वृद्धाश्रम में मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लाभार्थियों की जांच एवं उपचार

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

सरायकेला/डेस्क:  आयुष सीएचओ (CHO) के नेतृत्व में फुरीदा स्थित वृद्धाश्रम में मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के दौरान कुल 40 वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिसमें मुख्य रूप से ब्लड शुगर एवं उच्च रक्तचाप (Hypertension) की जांच की गई. जांच उपरांत सभी लाभार्थियों को उनके रोगानुसार आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया.

इस अवसर पर चिकित्सा दल में डॉ. मोनालिशा, डॉ. सोनाली, 4 सहिया एवं 5 योग प्रशिक्षकों की सक्रिय सहभागिता रही. साथ ही, उपस्थित लाभार्थियों को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, दवा का समय पर सेवन, स्वच्छता एवं दैनिक जीवन में योग एवं व्यायाम को अपनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित रूप से इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से वृद्धजनों के स्वास्थ्य की सतत निगरानी सुनिश्चित करने एवं उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके

यह भी पढ़ें: दुमका डीसी अभिजीत सिन्हा ने जरमुंडी प्रखंड और अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार