आगामी होली को लेकर सरायकेला उपायुक्त ने की बैठक, दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

By : News11 Bharat
आगामी होली को लेकर सरायकेला उपायुक्त ने की बैठक, दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

सरायकेला/डेस्क: होली पर्व 2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में तथा पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लूनायत की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा प्रबंध, निगरानी तंत्र एवं विभागीय समन्वय से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सोशल मीडिया पर सतत निगरानी, भ्रामक सूचनाओं पर त्वरित नियंत्रण, 03 मार्च 2026 को घोषित ड्राई डे का अनुपालन, अवैध शराब की बिक्री/भंडारण/परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध सघन जांच अभियान, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता एवं नियमित पुलिस गश्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सभी अनुमंडल एवं थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित कर लिए गए निर्णयों का सतत अनुपालन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जिलेवासियों को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए अपील की है कि वे पर्व को आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं पारस्परिक सम्मान की भावना के साथ मनाएँ। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि किसी भी धर्म अथवा समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाली गतिविधियों से परहेज करें, अन्य धर्मों के पूजा स्थलों एवं धार्मिक परिसरों की गरिमा का सम्मान करें, वहाँ अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्र न करें तथा आतिशबाजी जैसी गतिविधियों से बचें। साथ ही, किसी भी व्यक्ति पर उसकी इच्छा के विरुद्ध रंग न लगाया जाए तथा संयम एवं मर्यादा के साथ होली पर्व मनाया जाए।

पुलिस अधीक्षक मुकेश लूनायत द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को समन्वित प्रयासों के माध्यम से होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा, अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला अभिनव प्रकाश, अपर उपायुक्त जयवर्द्धन कुमार, निदेशक, डीआरडीए अजय तिर्की, अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सभी नगर निकाय क्षेत्रों के कार्यपालक पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: भरनो ब्लॉक परिसर में वार्षिक फागुन मेला का किया गया विधिवत उद्घाटन

संबंधित सामग्री

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

गढ़वा स्थित बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में शामिल हुए झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

खनन पदाधिकारी विश्वनाथ उरांव और खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो के नेतृत्व में टीम ने अवैध पत्थर खदान में छापेमारी की

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां