100 करोड़ के मिड डे मील घोटाला आरोपी संजय तिवारी को नहीं मिली बेल, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

आरोपी के विभिन्न खातों में पैसे किये गये थे ट्रांसफर

By : Admin
100 करोड़ के मिड डे मील घोटाला आरोपी संजय तिवारी को नहीं मिली बेल, हाईकोर्ट ने खारिज  की याचिका

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड हाई कोर्ट ने मिड डे मील योजना में 100 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप झेल रहे संजय तिवारी को जमानत देने से इनकार कर दिया है. 100 करोड़ी आरोपी को झटका देते हुए हाई कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. न्यायाधीश जस्टिस रोंगोन मुखोपाध्याय की बेंच में संजय तिवारी की याचिका पर सुनवाई हुई.
संजय तिवारी पर आरोप है कि मिड डे मील योजना में अलग-अलग 34 खातों का इस्तेमाल करते हुए उसने यह घोटाला किया है. 100 करोड़ का यह घोटाला एसबीआई धुर्वा ब्रांच से भानू कंस्ट्रक्शन के खातों में किया गया है. यह मामला सामने आने के बाद धुर्वा थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी. बाद में जब सीबीआई ने इस घोटाले की जांच अपने हाथ में ले ली तब से उसकी मुश्किलें बढ़ गयीं. 2021 में ED ने इस केस  को टेकअप किया था. बता दें कि संजय तिवारी ही नहीं, राजू वर्मा और सुरेश कुमार भी इस केस में आरोपी हैं. 

यह भी पढ़ें: रांचीवासियों हो जाओ तैयार! अब बेफ्रिक घूमो दुर्गा पूजा पंडाल, रात में घर लौटने की टेंशन खत्म, कल से फ्री बस सेवा शुरू

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव