संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिला के सदर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक बार फिर आम जनता के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है. ग्राम पांडेपुरा (थाना उटारी रोड) के रहने वाले सचिन कुमार (पिता स्वर्गीय भोलाराम) का मोटो G96 मोबाइल फोन पिछले दिनों कहीं गुम हो गया था. इस संबंध में उन्होंने बीते 15 मई 2026 को सदर थाना में एक लिखित आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई थी.
लिखित शिकायत मिलते ही सदर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और मोबाइल की खोजबीन शुरू कर दी. पुलिस टीम के अथक प्रयासों और तकनीकी सहायता की मदद से गुम हुए मोबाइल को सकुशल ढूंढ निकाला गया. आज दिनांक 18 मई 2026 को सदर थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों द्वारा सचिन कुमार को उनका मोटो G96 मोबाइल फोन बिल्कुल सही सलामत स्थिति में सौंप दिया गया. अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर सचिन कुमार ने पलामू पुलिस के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है.
यह भी पढ़ें: जनजातीय समुदायों को योजनाओं से जोड़ने के लिए मनोहरपुर में विशेष जागरूकता अभियान शुरू