पलामू के रुद्र शुक्ला बने जीवन धारा नमामि गंगे के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष, जानें क्या कहा

पलामू के रुद्र शुक्ला बने जीवन धारा नमामि गंगे के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष, जानें क्या कहा

पलामू के रुद्र शुक्ला बने जीवन धारा नमामि गंगे के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जानें क्या कहा

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन और जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत संचालित जीवन धारा नमामि गंगे परियोजना विभाग में बड़ी नियुक्ति की गई है. पलामू निवासी युवा नेता रुद्र कुमार शुक्ला को इस महत्वपूर्ण विभाग का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. यह निर्णय विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरि ओम शर्मा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किशालय किशोर द्वारा संयुक्त रूप से लिया गया है.

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रुद्र शुक्ला को जिम्मेदारी सौंपते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष हरि ओम शर्मा ने कहा कि विभाग को उन पर पूर्ण विश्वास है. उन्होंने आशा व्यक्त की है कि शुक्ला झारखंड में स्वच्छ भारत मिशन, जल संसाधन और नदी विकास से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने में कुशल नेतृत्व प्रदान करेंगे. उनके मनोनयन पर पूरे प्रदेश से उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं.

अपनी इस नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए रुद्र शुक्ला ने कहा कि वह राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति हृदय से कृतज्ञ हैं. उन्होंने संकल्प लिया है कि वे पूरे झारखंड में विभाग का विस्तार करेंगे और केंद्र सरकार की इन जनकल्याणकारी परियोजनाओं को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ आगे बढ़ाएंगे. शुक्ला ने विश्वास दिलाया कि वे जल शक्ति मंत्रालय और नमामि गंगे परियोजना के लक्ष्यों को प्राप्त करने में अपनी पूरी शक्ति झोंक देंगे.

यह भी पढ़ें: सोनुवा में नशे के लिए पैसे न देने पर भतीजे ने बुआ की गला दबाकर किया हत्या , युवक गिरफ्तार
 
संबंधित सामग्री

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के कास्ट सर्टिफिकेट को हाईकोर्ट में किया गया चैलेंज, मामले को लेकर जनहित याचिका दाखिल

झारखंड

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के कास्ट सर्टिफिकेट को हाईकोर्ट में किया गया चैलेंज, मामले को लेकर जनहित याचिका दाखिल

रामगढ़ के बरकाकाना बाजार के दुकान आवंटियों के पुनर्वास को लेकर DRM से मिले सांसद प्रतिनिधि, जानें क्या कहा

झारखंड

रामगढ़ के बरकाकाना बाजार के दुकान आवंटियों के पुनर्वास को लेकर DRM से मिले सांसद प्रतिनिधि, जानें क्या कहा

झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय कुकड़ु में पानी की कमी को लेकर हुई जांच, मौके पर पहुंचे CO-BDO

झारखंड

झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय कुकड़ु में पानी की कमी को लेकर हुई जांच, मौके पर पहुंचे CO-BDO

मॉनिटर लिजार्ड तस्करी मामले का सनसनीखेज खुलासा, रांची में BJP नेता समेत 3 गिरफ्तार

झारखंड

मॉनिटर लिजार्ड तस्करी मामले का सनसनीखेज खुलासा, रांची में BJP नेता समेत 3 गिरफ्तार

रांची के लालपुर थाना से बरामद हुआ पलामू का लापता बच्चा, माता-पिता के चेहरे में दिखी खुशी 

झारखंड

रांची के लालपुर थाना से बरामद हुआ पलामू का लापता बच्चा, माता-पिता के चेहरे में दिखी खुशी