न्यूज़11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: आनंदपुर प्रखंड में बुधवार को भाजपा पार्टी की जिला मंत्री सुशीला टोप्पो के नेतृत्व में पार्टी समेत ग्रामीणों द्वारा मनोहरपुर से सिमडेगा तक नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया एनएच 320डी मुख्य सड़क मार्ग में हो रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य में अनिमितता बरतने एंव सड़क में पानी का छिड़काव नहीं करने को लेकर आनंदपुर प्रखंड के भालूडूंगरी चौक के पास एक घंटा तक सड़क को जाम किया गया. जाम के दौरान सवारी बस समेत अन्य छोटी बड़ी वाहनें भी फंसी रही. इस दौरान जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. मौके पर काफी देर बाद सड़क चौड़ीकरण देखरेख कर्ता एंव जाम स्थल पर ग्रामीणों के बीच पुलिस प्रशासन एंव प्रखंड कार्यालय द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेड रविंद्र शुक्ला की उपस्थिती में वार्ता किया गया.
वार्ता के क्रम सड़क चौड़ीकरण देखरेख कर्ता द्वारा आश्वासन दिया गया की तीन दिनों के अंदर अतिरिक्त पानी टेंकर मांगाकर सड़क में सुबह दोपहर और शाम में रोजाना पानी का छिड़काव किया जाएगा साथ ही सड़क चौड़ीकरण कार्य में जो भी खामिया है उसे दुरुस्त किया जाएगा. इधर आश्वासन मिलने के बाद थाना प्रभारी प्रिंस झा, पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार और अवर निरीक्षक सुबोध कुमार समेत पुलिस दलबल ने जाम को हटाया और आवागमन सुचारु रूप से शुरू कराया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष उमेश रवानी, जिला उपाध्यक्ष किशोर डागा, मनोहरपुर मंडल अध्यक्ष बहनू तिर्की, रामकृपाल प्रधान, हरिन्द्र बड़ाईक, अजय थाबेडिया समेत ग्रामीण मौजूद थे.
मांग पूरा नहीं होने पर दी चेतावनी
जिला मंत्री सुशीला टोप्पो ने सड़क देखरेख कर्ता को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा की तीन दिनों के अंदर सड़क में पानी का छिड़काव नहीं हुआ तो पुन: मनोहरपुर से सिमडेगा तक नेशनल हाईवे को अनिश्चित कालीन जाम किया जाएगा. उन्होंने बताया की सड़क की बदहाली के कारण सड़क चलने वाले राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है, आए दिन लोग सड़क में उड़ती धूल के कारण दुर्घटना एंव बीमारी की चपेट में आ रहे है. संवेदक द्वारा मनमाना कार्य करने को लेकर पार्टी द्वारा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत जिले के डीसी को भी शिकायत आवेदन सौंपा जाएगा.
सड़क चौड़ीकरण में अनियमितता को लेकर सड़क जाम
संबंधित सामग्री
ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद
15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया
बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां
हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया
Asian Games 2026 के दूसरे दिन भारत के हाथ आए 4 पदक, आज 2 रजत और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते, पदकों की संख्या हुई 6
भारत के हाथ अब तक नहीं आया कोई स्वर्ण पदक
जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी
तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई
रांची रेल मंडल अंतर्गत किता-सिल्ली रेलखंड पर चल रहा विकास कार्य, ब्लॉक की वजह से ट्रेनें का परिचालन प्रभावित
इस रूट पर जाने वाले यात्री यात्रा से पहले जरूर चेक करें ट्रेनों की स्थिति