खूंटी-तमाड़ रोड पर सड़क हादसा, पिता-पुत्र की मौत, बेटी गंभीर

By : News11 Bharat
खूंटी-तमाड़ रोड पर सड़क हादसा, पिता-पुत्र की मौत, बेटी गंभीर

अमित दत्ता/न्यूज11  भारत 

खूंटी/डेस्क: खूंटी-तमाड़ मुख्य सड़क पर शिम्बुकेल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस घटना में सारिदकेल निवासी विश्व्राम मुंडा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अस्पताल पहुंचने के बाद लगभग चार वर्षीय साउ मुंडा (पिता–कुंवर मुंडा) ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में विश्व्राम मुंडा की तीन वर्षीय बेटी अनिमा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।

दुर्घटना के संबंध में बताया गया कि विश्व्राम मुंडा अपनी बेटी अनिमा और रिश्तेदार साउ मुंडा को बाइक पर लेकर सारिदकेल लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे अशोक लीलैंड कंपनी के कंटेनर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिर पड़े। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विश्व्राम मुंडा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिमा और साउ गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस बुलाने की कोशिश की। लगभग पंद्रह मिनट बाद एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। इससे पहले पास से गुजर रहे एक कार चालक ने ग्रामीणों की मदद से अनिमा और साउ को सदर अस्पताल पहुँचाया।

इधर हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने घटनास्थल पर सड़क जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। खबर लिखे जाने तक जाम जारी था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: बिहार-झारखंड सीमा से सटे जमुई के चकाई के कई गांवों में हाथियों का आतंक

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद