दर्दनाक हादसा

साकची जेल चौक के पास सड़क हादसा: स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत, बाइक से गिरने पर सिर में लगी थी गंभीर चोट

अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
साकची जेल चौक के पास सड़क हादसा: स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत, बाइक से गिरने पर सिर में लगी थी गंभीर चोट

प्रभात कुमार/न्यूज11  भारत

जमशेदपुर/डेस्क: जमशेदपुर शहर के साकची थाना क्षेत्र स्थित जेल चौक के पास सड़क हादसे में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका की मौत हो गई. मृतका की पहचान प्राथमिक विद्यालय एदेलबेड़ा में कार्यरत रजनीगंधा दास के रूप में हुई है. वह अपने पति के साथ बाइक से स्कूल जा रही थीं, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर पड़ीं.

हादसे के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लगी. बताया जा रहा है कि उन्होंने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन गिरने का झटका इतना तेज था कि हेलमेट क्षतिग्रस्त हो गया और उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आईं.घटना के तुरंत बाद उनके पति सुशील दास, जो टाटा स्टील में कार्यरत हैं, उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) लेकर पहुंचे. अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.जानकारी के अनुसार, रजनीगंधा दास प्रतिदिन इसी मार्ग से अपने विद्यालय जाया करती थीं. वह नियमित रूप से ड्यूटी के लिए निकली थीं, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया.

उनके परिवार में पति के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं. बेटा मुंबई में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुका है, जबकि बेटी बेंगलुरु में एमबीए की पढ़ाई कर रही है. दोनों के जमशेदपुर पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा.इधर, शिक्षिका के निधन की खबर से शिक्षा जगत में शोक की लहर है. झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि रजनीगंधा दास एक समर्पित, कर्तव्यनिष्ठ और सभी के साथ सहज व्यवहार रखने वाली शिक्षिका थीं. उनके असामयिक निधन से शिक्षक समाज को अपूरणीय क्षति हुई है.

यह भी पढ़ें: 13 जिलों में आकाश आज छाए रहेंगे बादल, हल्की से मध्यम दर्जे की होगी बारिश मौसम रहेगा खुशनुमा

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई