न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: अभी की बड़ी खबर राजधानी रांची के RMCH अस्पताल से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि रिम्स अस्पताल में गैस खत्म हो गया है. अस्पताल में केवल आज भर का ही गैस मौजूद है. देश में गैस की किल्लत का अभाव लगातार देखने को मिल रहा है.
वहीं बताया जा रहा है कि रांची के रिम्स अस्पताल में गैस खत्म होने के कारण अस्पताल में सभी कर्मचारी परेशान चल रहे हैं. कर्मचारी गैस का इंतजार कर रहे हैं. उनका कहना है कि यदि गैस जल्दी नहीं आई तो, अस्पताल में मरीजों का खाना देना मुश्किल हो जाएगा. अस्पताल के पास केवल आज भर का ही गैस मौजूद है.
यह भी पढ़ें: रांची के DAV कपिल देव स्कूल के पास खड़ी बाइक में अचानक लगी आग, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल