आरके क्रिकेट क्लब ने सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन सुपर लीग टूर्नामेंट के डिवीजन बी का खिताब किया अपने नाम

By : News11 Bharat
आरके क्रिकेट क्लब ने सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन सुपर लीग टूर्नामेंट के डिवीजन बी का खिताब किया अपने नाम

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित शहर के अलबर्ट एक्का स्टेडियम में सुपर लीग टूर्नामेंट डिविजन बी का आज फाइनल मैच आरके क्रिकेट क्लब और बीरू क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. जिसमें आरके क्रिकेट क्लब ने 72 रन से खिताब जीत लिया.  

फाइनल मैच में आज पहले बल्लेबाजी करते हुए आरके क्रिकेट क्लब 24.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 183 रन बनाई. जवाबी पारी खेलते हुए बीरू क्रिकेट क्लब 27 ओवर में 111 रन बनाकर धराशाई हो गई. इस तरह आरके क्रिकेट क्लब 72 रन से खिताब जीत लिया. 

मैच समाप्त होने के बाद मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार, सदर सीओ इम्तियाज अहमद और ठेठईटांगर प्रखंड प्रमुख विपिन पंकज मिंज द्वारा विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया. जिसमें मैन ऑफ द मैच गुल हसन, बेस्ट बैट्समैन और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब सचिन सोनकर को दिया गया. बेस्ट बॉलर बॉबी कश्यप को दिया गया. विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 15000 नगद और रनर टीम को ट्रॉफी के साथ 11000 रुपए नगद राशि दी गई. 

मौके पर सिमडेगा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव तौकीर उस्मानी, संयुक्त सचिव दीपक अग्रवाल, संयुक्त सचिव तसु, उपाध्यक्ष आशीष शास्त्री, मिराज सहित कई लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह अंचल में तीन होमगार्ड जवानों की पुनः बहाली, मेडिकल सूचना के अभाव में उत्पन्न हुआ था भ्रम

संबंधित सामग्री

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

स्मृति मंधाना की अर्द्धशतकीय और रिचा घोष व शेफाली की धुआंधार पारियों की बदलौत श्रीलंका महिला टीम को दिया है 217 रनों का लक्ष्य

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

खंडपीठ ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ हत्या का आरोप संदेह से परे साबित करने में सफल नहीं रहा

करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

प्रकृति और भाई-बहन के रिश्ते का पर्व है करमा, सात दिन चलता है उत्सव, आज दिनभर उपवास रखेंगी बहनें

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

तलाक के लिए क्रूरता इतनी गंभीर होनी चाहिए कि पति-पत्नी का एक साथ रहना मुश्किल या असहनीय हो जाए - हाई कोर्ट