बोकारो थर्मल पंचायत भवन में राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक, OBC महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करे सरकार - सुनील साहू

By : News11 Bharat
बोकारो थर्मल पंचायत भवन में राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक, OBC महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करे सरकार - सुनील साहू

राजेश कुमार/न्यूज 11 भारत
 
बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क:
राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा प्रकोष्ठ बोकारो जिला कमिटी की बैठक गुरुवार को गोविंदपुर सी पंचायत भवन में हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश मीडिया प्रभारी योधन नायक ने एवं संचालन राजद नेता गुप्तेश्वर सिंह यादव ने किया. बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल समेत सभी विपक्षी पार्टियों ने 2023 में ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) बिल को सर्वसम्मति से पारित कर दिया था ! केन्द्र की  मोदी सरकार  द्वारा इसे लागू नहीं करके देश को गुमराह करने का प्रयास कर रही है.

राष्ट्रीय जनता दल मांग करती है कि मोदी सरकार ओबीसी महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए इसे अविलम्ब आरक्षण लागू करे.बैठक में प्रदेश महासचिव ज्ञानेश्वर सिंह यादव,  प्रदेश सचिव अनवर आलम , अरुण कुमार यादव, महेन्द्र साव, युनुस अंसारी, रोहित लाल यादव, रॉकी साव, जयनंदन महतो, बिरेन्द्र यादव, बृज मोहन प्रसाद, प्रेम कुमार, उषा देवी, शारदा देवी, अरुणा साहू, रेशमा खातुन, चन्द्रावती देवी, रंजु देवी, मामुनी खान, पूनम देवी, आशा देवी, कुन्ती देवी, धुरपति देवी, साइस्ता प्रवीण , लीला देवी, शबाना प्रवीण, मनोज साव, राजाराम साह, महादेव साव आदि लोग शामिल थे.

यह भी पढ़ें:  कुडू की बेटी सिद्धि शाहदेव बनी जिला सेकेंड टॉपर, 94.6% अंक से किया नाम रोशन

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार