भरनो पंचायत समिति बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा, बैंकिंग व्यवस्था-स्वास्थ्य मुद्दों पर गरमागरम चर्चा

By : News11 Bharat
भरनो पंचायत समिति बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा, बैंकिंग व्यवस्था-स्वास्थ्य मुद्दों पर गरमागरम चर्चा

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत.

भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख पारसनाथ उरांव एवं बीडीओ अरुण कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित की गई.बैठक में पूर्व बैठक की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान प्रखंड के सभी विभागों के पदाधिकारी एवं पंचायत समिति सदस्य उपस्थित रहे. बैठक के दौरान बैंकिंग व्यवस्था को लेकर पंचायत समिति सदस्य जहांगीर आलम ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रखंड के बैंकों में ऋण वितरण की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि बैंकों द्वारा बिचौलियों को बढ़ावा दिया जा रहा है और उन्हीं के माध्यम से किसानों के ऋण स्वीकृत किए जाते हैं.इस आरोप पर इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक विवान सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई और आरोपों को निराधार बताया.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा प्रभारी डॉ. जाहिद अख्तर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड में 14 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु HPV वैक्सीन देने का अभियान चलाया जा रहा है.इसके तहत कुल 922 बच्चियों को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.हालांकि,उन्होंने चिंता जताई कि सोशल मीडिया पर फैली भ्रामक जानकारी के कारण अब तक केवल 3 बच्चियों का ही टीकाकरण हो पाया है.उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे लोगों को जागरूक करें,ताकि अधिक से अधिक बच्चियां इस महत्वपूर्ण टीकाकरण का लाभ उठा सकें.

वहीं पेयजल समस्या पर बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड स्तर पर एक कंट्रोल रूम का गठन किया गया है.उन्होंने निर्देश दिया कि पेयजल से संबंधित किसी भी समस्या की जानकारी लिखित रूप में कंट्रोल रूम को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.शिक्षा व्यवस्था को लेकर मुखिया रश्मि लकड़ा ने अपने पंचायत के कई विद्यालयों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया और जल्द समाधान की मांग की.इसके अलावा बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की स्थिति,क्रियान्वयन में आ रही समस्याएं एवं उनके समाधान को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.

बैठक के अंत में प्रखंड प्रमुख ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया, ताकि आम जनता को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके.बैठक में सीडीपीओ नीलम केरकेट्टा, एमओ अंशुल टोप्पो,शाखा प्रबंधक शांतनु कुमार साहू,बीपीएम नीलकंठ कच्छप,जेई तारीख अनवर,रितेश कुमार,बीपीओ सूरज लकड़ा,डॉ विजय भारती,बिरसा उरांव,फूलकुमारी केरकेट्टा,राजेश्वरी उरांव,ललिता देवी,शांति उरांव,भरत उरांव समेत सभी पंचायत समिति सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: पेटरवार बाजार का रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर रैली-प्रदर्शन

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार