पिछड़ा वर्ग आबादी वाले पंचायत में किया जाए रिजर्वेशन फ्री- अरुण साहू

By : News11 Bharat
पिछड़ा वर्ग आबादी वाले पंचायत में किया जाए रिजर्वेशन फ्री- अरुण साहू

नीरज कुमार साहू/न्यूज11  भारत

बसिया/डेस्क:  गुमला के बसिया प्रखंड अंतर्गत बाघमुंडा में छोटा नागपुरिया तेली उत्थान समाज की वन भोज सह मिलन कार्यक्रम का किया गया आयोजन हजारों की संख्या में तेली समाज और पिछड़ा वर्ग के लोग हुए शामिल . इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि छोटा नागपुरिया तेली उत्थान समाज के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू रहे मौजूद.

अरुण साहू ने कहा कि मौजूदा झारखंड राज्य में बहुत सारे ऐसे कानून बन गए हैं और कई ऐसे कानून बनाए जा रहे हैं जो तेली समाज के साथ पिछड़ा समाज के वर्गों के लिए घातक साबित होंगे, अब हमें अपने अधिकार के लिए आंदोलन करना होगा जिसके लिए रूपरेखा की तैयारी की जा रही है, तेली समाज की आबादी झारखंड राज्य में लगभग 50 लाख से ऊपर है साथ ही पिछड़ा वर्ग पूरे झारखंड राज्य में 54 परसेंट से अधिक है फिर भी हमें दूसरे समाज के अपेक्षा कम आरक्षण दिया गया है मात्र 14 परसेंट जो कि ओबीसी समाज के जनसंख्या के अनुपात से काफी कम है, वही पांचवी अनुसूची में आने वाले जिलों में तेली समाज के साथ सदान वर्ग का आरक्षण जीरो कर दिया गया है, जिसे लेकर सर्फ तेली समाज ही नहीं पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों में भी काफी आक्रोश है. यह बहुत बड़ी विडंबना है कि इस क्षेत्र में सारे एकल पद रिजर्व है, हमारी सरकार से मांग है कि जिस पंचायत में पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों की जनसंख्या ज्यादा है उस पंचायत से रिजर्वेशन फ्री किया जाए, ताकि पिछड़ा वर्ग समाज के लोग भी मुखिया और जिला परिषद सदस्य बन सके, जिसे लेकर समीक्षा की जा रही है और जरूरत पड़ने पर बृहद आंदोलन भी किया जाएगा. आदिवासी समाज हमारे बड़े भाई हैं हमें आदिवासी समाज से किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है हमारी मांग सरकार से हैं और हम अपने अधिकार की मांग कर रहे हैं.

वही इस दौरान तेली उत्थान समाज के केंद्रीय अध्यक्ष उदासन नाग ने कहा कि 25 साल गुजर जाने के बाद भी हमें अपने अधिकारों से एक साजिश के तहत वंचित रखा गया है, पिछड़ी जाति की जनसंख्या अधिक होने के बाद भी हमारा आरक्षण छीन लिया गया, तेली समाज और पिछड़ी जाति के लोग मुखिया भी नहीं बन सकते हैं, झारखंड के पांच जिलों में पिछड़ी जाति के आरक्षण पूरी तरह से जीरो कर दिया गया है एवं उनके अधिकार को छीन लिया गया. अब पिछड़ी जाति अपना अधिकार लेकर रहेगा इसके लिए बृहद आंदोलन की तैयारी की जा रही है.  इस दौरान झारखंड के कई जिलों से आए जिला अध्यक्ष एवं वक्ताओं ने भी अपनी बातें रखी.

इस दौरान मुख्य रूप से  साबि देवी ,जिला अध्यक्ष कलिंदर साहू, जिला महिला अध्यक्ष अंजना साहू, किशोर साहू,हीरा साहू, मुनेश्वर साहू, जगदीश साहू, दिलीप नाथ साहू, शंभू भगत, भोला साहू, मृत्युंजय नाग, ओम प्रकाश साहू, दिलीप साहू, श्याम साहू, आदि मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: पंचायत समिति की बैठक में पारित नशा मुक्ति अभियान को प्रनाम संगठन ने खुले मंच से दिया समर्थन

संबंधित सामग्री

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पूर्व में भी पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के कारण योगेंद्र साव को पार्टी से निष्कासित किया गया था

गांडेय में आंदोलनकारियों की बैठक, 29 को मशाल जुलूस व 30 को झारखंड बंद का निर्णय

गांडेय में आंदोलनकारियों की बैठक, 29 को मशाल जुलूस व 30 को झारखंड बंद का निर्णय

गांडेय प्रखंड के बुधुडीह हटिया मैदान में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक में किया गया ऐलान

घाघरा करम पर्व प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का पर्व  - चमरा लिंडा

घाघरा करम पर्व प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का पर्व - चमरा लिंडा

महाविद्यालय के चौमुखी विकास के लिए मंत्री ने की एक करोड़ रुपये सहयोग की घोषणा