प्रियेश कुमार/न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्क: बरमसिया ओवर ब्रिज की बुधवार से मरम्मत शुरू होगी. मरम्मत 20 दिसंबर तक चलेगी. इस कारण 20 दिसंबर तक ब्रिज से होकर छोटी - बड़ी सहित दोपहिया वाहन के आने - जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी. डीसी आदित्य रंजन ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है. जिला प्रशासन की ओर से वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है.
क्या रहेगा वैकल्पिक मार्ग
- एफसीआई गोदाम एवं अन्य रास्तों से बरमसिया पुल होकर हीरापुर से आने-जाने वाले भारी मालवाहक वाहनों के लिए एफसीआई गोदाम→ भूदा→ बलियापुर मार्ग का विकल्प होगा.
- बरमसिया, भूदा, मनईटॉड़ सहित आस - पास की जगहों से होकर बरमसिया पुल होकर हीरापुर की तरफ जाने वाले छोटी वाहनों के लिए
- मनईटांड़→ हावड़ा मोटर→ धनसार चौक→ जेपी चौक → बिरसा चौक, नया बाजार ओवर ब्रिज → श्रमिक चौक→ रणधीर वर्मा चौक → हीरापुर का वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है.
- हीरापुर से बरमसिया की ओर जाने वाले छोटे वाहनों के लिए
- हीरापुर→ रणधीर वर्मा चौक→ श्रमिक चौक्→ बिरसा चौक→ जेपी चौक→ धनसार मोड़→ हावडा मोटर → बरमसिया का वैकल्पिक मार्ग तय है.
यह भी पढ़ें: स्कूली बच्चियों से छेड़छाड़ का प्रयास, सुरक्षा की मांग को लेकर थाने में दिया गया आवेदन