रेलवे पुल के पास जानलेवा गड्ढों से राहत, थाना प्रभारी की पहल पर हुआ समतलीकरण

By : News11 Bharat
रेलवे पुल के पास जानलेवा गड्ढों से राहत, थाना प्रभारी की पहल पर हुआ समतलीकरण

न्यूज11  भारत

कुड़ू/डेस्क: कुडू-चापी पथ में स्थित रेलवे पुल संख्या 21 के दोनों ओर बने बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे राहगीरों के लिए लंबे समय से खतरे का कारण बने हुए थे. स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, खासकर दोपहिया चालकों और पैदल यात्रियों के लिए यह रास्ता जोखिम भरा हो गया था.बीते दिनों आयोजित शांति समिति की बैठक में आमजनों ने थाना प्रभारी अजित कुमार को इस गंभीर समस्या से अवगत कराया था और शीघ्र समाधान की मांग उठाई थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने त्वरित पहल की और संबंधित विभाग से समन्वय कर गड्ढों का समतलीकरण कराया, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है. थाना प्रभारी अजित कुमार ने कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए आमजन की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्चप्राथमिकता है. जहां-जहां इस तरह की समस्याएं सामने आएंगी, वहां  समाधान करने की पुरी कोशिश करेंगे.

यह भी पढ़ें: भरनो में डीटीओ ने चलाया जांच अभियान,स्कूली वाहनों समेत सभी वाहनों पर गिरी गाज,₹2.80 लाख का वसूला जुर्माना

संबंधित सामग्री

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी