आरसीडी ने शुरू किया हरिहर चौक सड़क निर्माण कार्य, अध्यक्ष अजय भारती की पहल लाई रंग

सड़क निर्माण कार्य

आरसीडी ने शुरू किया हरिहर चौक सड़क निर्माण कार्य, अध्यक्ष अजय भारती की पहल लाई रंग

हुसैनाबाद नगर क्षेत्र के हरिहर चौक में लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है.

आरसीडी ने शुरू किया हरिहर चौक सड़क निर्माण कार्य अध्यक्ष अजय भारती की पहल लाई रंग

न्यूज़11 भारत 
हुसैनाबाद/डेस्क:
हुसैनाबाद नगर क्षेत्र के हरिहर चौक में लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है. सड़क की खराब स्थिति के कारण स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. धूल उड़ने और उबड़-खाबड़ सड़क के कारण आसपास के व्यवसाय भी प्रभावित हो रहे थे. नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने इस सड़क के निर्माण को लेकर लगातार पहल की. उन्होंने सड़क निर्माण विभाग (आरसीडी) के अधिकारियों से पत्र लिख और संपर्क कर सड़क की जर्जर स्थिति से अवगत कराया और निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने का अनुरोध किया था, अध्यक्ष की पहल के बाद आरसीडी विभाग ने हरिहर चौक सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया. सड़क निर्माण शुरू होने से स्थानीय दुकानदारों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है. लोगों का कहना है कि सड़क बनने के बाद आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुगम और सुरक्षित होगा, वहीं धूल और जाम जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी. नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने कहा कि नगर क्षेत्र में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों को आगे भी संबंधित विभागों के समन्वय से तेजी से कराया जाएगा, ताकि नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकें. मौके पर पहुंच कर अंचल अधिकारी व प्रभारी बीडीओ पंकज कुमार ने निर्माण कार्य का जायजा लिया, इस दौरान आनंद कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे.

संबंधित सामग्री

बांकीपुर उप चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने जारी किया लेटर, कुल 26 उम्मीदवार आमने-सामने 

राजनीति

बांकीपुर उप चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने जारी किया लेटर, कुल 26 उम्मीदवार आमने-सामने 

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी है.

गोइलकेरा में बड़ा हादसा, मलेरिया सर्वे के दौरान घर का छप्पर गिरा, दो स्वास्थ्य कर्मी गंभीर रूप से घायल

झारखंड

गोइलकेरा में बड़ा हादसा, मलेरिया सर्वे के दौरान घर का छप्पर गिरा, दो स्वास्थ्य कर्मी गंभीर रूप से घायल

पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत कदमडीहा गांव से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है.

भुरकुंडा थाना मैदान में श्रावणी मेला समिति द्वारा रखी बैठक में मेला के सफल संचालन पर हुई चर्चा 

झारखंड

भुरकुंडा थाना मैदान में श्रावणी मेला समिति द्वारा रखी बैठक में मेला के सफल संचालन पर हुई चर्चा 

भुरकुंडा थाना मैदान स्थित श्रावणी मेला समिति द्वारा एक आवश्यक बैठक रखी गई, जिसमें मुख्य रूप से क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बुद्धिजीवी रैयत विस्थापित उपस्थित हुए.

विश्व युवा कौशल दिवस पर ईएसएल स्टील की पहल, 700 से अधिक युवाओं को मिला कौशल प्रशिक्षण, 400 को रोजगार

झारखंड

विश्व युवा कौशल दिवस पर ईएसएल स्टील की पहल, 700 से अधिक युवाओं को मिला कौशल प्रशिक्षण, 400 को रोजगार

कंपनी ने कहा कि उसकी सामुदायिक विकास पहलों से अब तक 1 लाख से अधिक लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है.

बिहार में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार

बिहार में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार में देर रात पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया. गृह विभाग ने 22 पुलिस पदाधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की है.