10वीं ईस्ट जोनल शूटिंग चैंपियनशिप में रांची की बेटी आकांशा ओझा का शानदार प्रदर्श...

10वीं ईस्ट जोनल शूटिंग चैंपियनशिप

10वीं ईस्ट जोनल शूटिंग चैंपियनशिप में रांची की बेटी आकांशा ओझा का शानदार प्रदर्शन, तीन गोल्ड मेडल किए अपने नाम

आसनसोल में आयोजित 10वीं ईस्ट जोनल शूटिंग चैंपियनशिप में आकांशा का शानदार प्रदर्शन, सीनियर, जूनियर और यूथ वर्ग में हासिल किया गोल्ड

10वीं ईस्ट जोनल शूटिंग चैंपियनशिप में रांची की बेटी आकांशा ओझा का शानदार प्रदर्शन तीन गोल्ड मेडल किए अपने नाम 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में 25 से 30 अगस्त तक आयोजित 10वीं ईस्ट जोनल शूटिंग चैंपियनशिप में मखन्द्रो रातु निवासी आकांक्षा ओझा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. राइफल शूटिंग के 50 मीटर प्रोन स्पर्धा में आकांक्षा ने सीनियर, जूनियर और यूथ - तीनों वर्गों में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) हासिल किया. प्रतियोगिता में पांच राज्यों के 2,000 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच आकांक्षा के बेहतरीन प्रदर्शन ने उन्हें तीनों वर्गों में शीर्ष स्थान दिलाया. उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों में भी खुशी का माहौल है.

आकांक्षा की सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. बेटी की इस उपलब्धि पर उनके पिता संतोष नारायण ओझा ने भी खुशी जताई. उन्होंने कहा कि आकांक्षा ने अपने शानदार प्रदर्शन से उनका सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है.

आकांक्षा की उपलब्धि पर बधाई देने वालों में अजय तिवारी, राजेन्द्र राय पाण्डेय, उनके कोच नाग सर, अमर उरांव, संजीव तिवारी, परमेश्वर गोप, राजेश सिंह, अशोक भगत, सुनील गोप, रामानंद तिवारी, जितेन्द्र तिवारी, दशरथ भगत, लक्ष्मीनारायण भगत (मुखिया), ज्ञान प्रकाश नंद तिवारी, संजय साहु, हरी साव, रितेश कुमार साहु, परमेश्वर भगत, हेमंत तिवारी, प्रदीप कुमार देव, जयन्त सिंह सहित क्षेत्र के कई समाजसेवी शामिल हैं. आकांक्षा की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया जा रहा है. लोगों ने उम्मीद जताई कि वह आने वाले समय में भी अपने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन करेंगी.


 

संबंधित सामग्री

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

झारखंड

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर के फेज-1 एवं फेज-2 का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के विस्तार एवं संचालन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

सीसीएल के लीज होल्ड क्षेत्र में 2.470 टन अवैध कोयला बरामद, तीन ड्रिल मशीनें, वाटर मोटर समेत खनन उपकरण जब्त

झारखंड

सीसीएल के लीज होल्ड क्षेत्र में 2.470 टन अवैध कोयला बरामद, तीन ड्रिल मशीनें, वाटर मोटर समेत खनन उपकरण जब्त

रोहिणी माइंस व राजधर साइडिंग में CISF की बड़ी कार्रवाई

108 एम्बुलेंस कर्मचारियों का बड़ा ऐलान, 10 से 12 सितंबर तक काला बिल्ला लगाकर करेंगे विरोध

झारखंड

108 एम्बुलेंस कर्मचारियों का बड़ा ऐलान, 10 से 12 सितंबर तक काला बिल्ला लगाकर करेंगे विरोध

108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि 10 से 12 सितंबर तक काला बिल्ला लगाकर विरोध करेंगे.

महेंद्र सिंह धोनी के घर निकला 18 साल पुराना जहरीला कोबरा, मचा हड़कंप 

झारखंड

महेंद्र सिंह धोनी के घर निकला 18 साल पुराना जहरीला कोबरा, मचा हड़कंप 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस में एक जहरीला कोबरा मिलने से हड़कंप मच गया.

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा के आरोपी अभय कुमार तिवारी  और उमेश कुमार को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

झारखंड

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा के आरोपी अभय कुमार तिवारी  और उमेश कुमार को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के आरोपी मास्टरमाइंड अभय कुमार तिवारी  और उमेश कुमार को कोर्ट का झटका मिला है.