रांची: चुटिया थाना क्षेत्र में महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत, कमरे से बरामद...

रांची: चुटिया थाना क्षेत्र में महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत, कमरे से बरामद हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही

रांची चुटिया थाना क्षेत्र में महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत कमरे से बरामद हुआ शव जांच में जुटी पुलिस 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है. महिला का शव उसके कमरे से बरामद किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और FSL मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतका शादीशुदा थी और पिछले कुछ समय से एक अन्य युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. महिला के मुंह से झाग निकलने की बात सामने आई है, जिसके बाद जहर सेवन से मौत की आशंका भी जताई जा रही है. हालांकि, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं 
 
संबंधित सामग्री

फुटलाही बांध जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास, किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

झारखंड

फुटलाही बांध जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास, किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

पाल समाज ने याद किए अहिल्याबाई होलकर के योगदान, जयंती पर हुआ भव्य आयोजन

झारखंड

पाल समाज ने याद किए अहिल्याबाई होलकर के योगदान, जयंती पर हुआ भव्य आयोजन

कथारा में कांग्रेस का पंचायत स्तरीय बैठक सम्पन्न, बैठक में बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहर लाल महथा रहे उपस्थित

झारखंड

कथारा में कांग्रेस का पंचायत स्तरीय बैठक सम्पन्न, बैठक में बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहर लाल महथा रहे उपस्थित

CISF की सतर्कता से डीजल चोरी का प्रयास नाकाम, 60 लीटर डीजल बरामद

झारखंड

CISF की सतर्कता से डीजल चोरी का प्रयास नाकाम, 60 लीटर डीजल बरामद

35 लाख की लागत से बने चार PCC सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन,  चांडिल डैम रोड में पक्की नाली कार्य का किया शिलान्यास 

झारखंड

35 लाख की लागत से बने चार PCC सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन,  चांडिल डैम रोड में पक्की नाली कार्य का किया शिलान्यास