रांची एसएसपी ने रात भर किया चौक-चौराहों का निरीक्षण, रैश ड्राइविंग और अपराध पर कड़ा पहरा

रांची एसएसपी ने रात भर किया चौक-चौराहों का निरीक्षण, रैश ड्राइविंग और अपराध पर कड़ा पहरा

रांची एसएसपी ने रात भर किया चौक-चौराहों का निरीक्षण रैश ड्राइविंग और अपराध पर कड़ा पहरा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी में बढ़ते सड़क दुर्घटना सहित ट्रैफिक के महत्वपूर्ण बिंदुओं के साथ-साथ अपराध नियंत्रण को लेकर रांची एसएसपी ने अचानक देर रात अपनी पूरी टीम के साथ रांची के विभिन्न चौक-चौराहों का निरीक्षण किया. इस मौके पर सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी, ग्रामीण एसपी सहित शहर क्षेत्र के डीएसपी सहित थानाभारी मौजूद रहे.

राजधानी में बढ़ती रैश ड्राइविंग और हालिया आपराधिक घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, राकेश रंजन ने शहर के विभिन इलाको का निरीक्षण किया है. इससे पहले रांची द्वारा गोपनीय कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान रैश ड्राइविंग एवं स्टंट ड्राइविंग पर रोक लगाने, शहर में सुगम यातायात संचालन सुनिश्चित करने तथा हाल में घटित आपराधिक घटनाओं की समीक्षा कर उनके शीघ्र उद्भेदन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. इस वजह से शहर का जायजा लिया गया वही रात्रि के समय अनियंत्रित एवं संदिग्ध वाहनों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई. इसके लिए प्रमुख सड़कों पर स्लाइडर और जिग-ज़ैग बैरिकेडिंग लगाई गई, जिसके बाद संघन जांच अभियान चलाया गया तथा इंटरसेप्टर वाहन तैनात किए जा रही है. इस मौके पर देर रात शहर के विभिन्न चौक के पास अड्डे बाजी करने वाले युवकों को भी चेतावनी दी है. साथ ही समय पर दुकान बंद करवाने का निर्देश दिया हुआ है.

एम्बुलेंस कर्मी हुआ धोखे का शिकार

केरल से एक व्यक्ति एम्बुलेंस बुक कर मरीज को रांची लेकर आया. इसके बाद बिना पैसा दिये भाग गया. इस पर एसएसपी रांची जब आधी रात को शहर का सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा था तो देखा कि एक व्यक्ति एल्बर्ट एक्का चौक के पास परेशान नजर आ रहा है. इस पर एसएसपी के द्वारा उसको पूछा गया तो उसने बताया कि उसके साथ घटना हुआ. इस पर उनके द्वारा उनकी पूरी बात को सुना गया. उसके बाद उसको हेल्प करने का आश्वासन दिया गया और बरियातू थाना को निर्देश किया और पीसीआर के द्वारा बरियातु थाना पहुंचाया गया.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड का मौसम हुआ उलझन भरा, 9 जिलों में तापमान 9 डिग्री के नीचे पहुंचा

संबंधित सामग्री

धनबाद: पहले रेलवे ने मेयर संजीव सिंह एवं विधायक रागिनी सिंह को दिया आमंत्रण, फिर धनबाद सांसद के दबाव में आमंत्रण वापस 

झारखंड

धनबाद: पहले रेलवे ने मेयर संजीव सिंह एवं विधायक रागिनी सिंह को दिया आमंत्रण, फिर धनबाद सांसद के दबाव में आमंत्रण वापस 

रांची एसएसपी ने वीसी के माध्यम से की बैठक, 05 वर्ष एवं उस से अधिक समय से लंबित सभी कांडों की समीक्षा की 

झारखंड

रांची एसएसपी ने वीसी के माध्यम से की बैठक, 05 वर्ष एवं उस से अधिक समय से लंबित सभी कांडों की समीक्षा की 

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर चंदवा में ध्वजारोहण व कार्यक्रम आयोजित

झारखंड

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर चंदवा में ध्वजारोहण व कार्यक्रम आयोजित

चंदवा में यातायात नियमों पर सख्ती, 59 वाहनों का कटा चालान, ₹1.21 लाख की वसूली

झारखंड

चंदवा में यातायात नियमों पर सख्ती, 59 वाहनों का कटा चालान, ₹1.21 लाख की वसूली

लातेहार में भाजपा स्थापना दिवस पर समर्पित कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान

झारखंड

लातेहार में भाजपा स्थापना दिवस पर समर्पित कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान