न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची ग्रामीण पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर क्राइम मीटिंग की. बैठक में सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों की मौजूदगी रही. इस दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए. ग्रामीण एसपी ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए. संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया है, ताकि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे.
अपराध नियंत्रण को लेकर भी रणनीति तैयार
लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और अपराध नियंत्रण को लेकर भी रणनीति तैयार की गई. मीटिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई थाना प्रभारियों को सम्मानित किया गया. कांके, पिठौरिया और नामकुम सहित कई पुलिस अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए.ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने स्पष्ट कहा कि त्योहारों के दौरान सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और शांति व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- रिम्स शासी परिषद की बैठक संपन्न, 16 अहम एजेंडों पर गहन समीक्षा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने दिए कड़े निर्देश
रांची: ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने की क्राइम मीटिंग, त्योहारों को लेकर दिए सख्त निर्देश
लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और अपराध नियंत्रण को लेकर रणनीति तैयार की गई
File Photo
संबंधित सामग्री
गोरहर थाने के समीप सरिया रिंग लदा ट्रेलर पलटा, सर्विस रोड से आवागमन बहाल
हादसे के बाद ट्रेलर में लदा सरिया का रिंग पूरे मुख्य मार्ग पर बिखर गया, जिससे कुछ देर के लिए NH पर जाम की स्थिति बन गई
देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में 17 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत, किशोरी की मांग आकाशीय आपदा में झुलसी
आपदा के वक्त मां-बेटी घर के बगल में खेत से गाय लाने गई हुई थी तभी दोनों वज्रपात की चपेट में आ गईं<br/>
गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट
ट्रांसफार्मर में लगे तांबे समेत अन्य कीमती सामान की लूटपाट की, बदमाशों ने ट्रांसफार्मर का चिमनी बुश और तेल भी बर्बाद कर दिया
चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध लदी टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर
घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है
अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश
राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द