न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत गुम और चोरी हुए मोबाइल को बरामद कर उन्हें असली मालिकों को वापस किया. इस प्रक्रिया में Central Equipment Identity Register (CEIR) पोर्टल और तकनीकी निगरानी का सहारा लिया गया है. रांची के लालपुर थाना में, दर्जनों लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल वापस सौंपे गए.
'ऑपरेशन मुस्कान' का आयोजन हर महीने की 25 तारीख को किया जाता है. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यक्तियों को उनके गुम हुए सामग्री की वापसी सुनिश्चित करना है, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान लौट सके. यह पहल रांची SSP राकेश रंजन के निर्देशानुसार शुरू हुई.
रांची के लालपुर, कोतवाली सुखदेव नगर, सदर लोअर बाजार सहित जिले भर में 'ऑपरेशन मुस्कान' का संचालन किया जा रहा है. इस प्रक्रिया के तहत, रांची के विभिन्न थानों से 53 मोबाइल को वितरित किया गया है. बारिश की वजह से और जनता के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मोबाइल का वितरण अलग-अलग थाने से किया गया, ताकि बारिश में जनता परेशान न हो और लोगों को अपने मोबाइल आसानी से मिल सके. रांची पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल की वापसी सुनिश्चित करके असली मालिकों के चेहरे पर मुस्कान लौटाई है.
यह भी पढ़ें- रांची में खराब मौसम के वजह से Indigo ने रद्द की 24 विमानों की आवाजाही, देखें पूरी डिटेल्स