रांची: प्रकृति पर्व सरहुल के शोभायात्रा के दौरान खोए बच्चे को पुलिस ने किया सकुश...

रांची: प्रकृति पर्व सरहुल के शोभायात्रा के दौरान खोए बच्चे को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, परिवार के पास पहुंचाया

रांची प्रकृति पर्व सरहुल के शोभायात्रा के दौरान खोए बच्चे को पुलिस ने किया सकुशल बरामद परिवार के पास पहुंचाया

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
कल प्रकृति पर्व सरहुल के शोभायात्रा के दौरान एक बच्चा कचहरी चौक के पास अपने परिवार से बिछड़ गया. मौके पर उपस्थित लोगों ने बच्चे को ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सौंप दिया. इसके बाद बच्चे को सीसीआर में सुरक्षित रखा गया और कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी थानों को जानकारी दी गई. साथ ही, वारलेस और सोशल मीडिया के जरिए बच्चे के परिजनों को खोजने का प्रयास किया गया, लेकिन रात तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई.

आज सुबह लगभग 10:00 बजे बच्चे के परिवार को सूचना मिली कि बच्चा सीसीआर कंट्रोल में सुरक्षित हैं. बच्चे की दादी और मौसी कंट्रोल रूम आई और बताया कि बच्चे की मां अब इस दुनिया में नहीं है और पिता भी बीमार है और उके साथ ही बच्चा कल शोभायात्रा में शामिल होने मेन रोड आया था लेकिन भीड़ में बच्चा खो गया. परिजन भीड़ के कारण बचे को नहीं खोज पाए और घर लौट गए. बस्ती के लोगों ने सुबह उन्हें बताया कि बच्चा पुलिस द्वारा सुरक्षित रखा गया है हालांकि बच्चा अपने दादी और मौसी के साथ जाने के लिए तैयार नहीं था.

वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देशानुसार लकड़ा थाना और गोंडा थाना के पुलिस गश्ती दल ने बच्चा और उसके दादी-मौसी को पुलिस वाहन के माध्यम से गोंडा थाना क्षेत्र स्थित घर सुरक्षित पहुंचाया. बाद में बच्चे को उसके पिता से मिलवाया गया और पूरे परिवार को सुरक्षित सुपुर्द किया गया. बच्चा अपने परिजनों के पास पहुंचकर काफी खुश हुआ. 

यह भी पढ़े: अरब सागर में परमाणु पनडुब्बी की तैनाती, मिडिल ईस्ट तनाव में ब्रिटेन की बढ़ती भूमिका
 

संबंधित सामग्री

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

झारखंड

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

एनटीए ने घोषित किए दोबारा आयोजित परीक्षा के परिणाम, मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया को मिलेगी रफ्तार

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

देश-विदेश

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ खींचने के दौरान बढ़ी भीड़, कई श्रद्धालु हुए घायल

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

झारखंड

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

30 से 180 दिन तक बिना वैध आपत्ति लंबित मिले आवेदन, पांच अंचल अधिकारियों पर 2.68 लाख का जुर्माना

रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार अंचलाधिकारी प्रभात कुमार निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार

रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार अंचलाधिकारी प्रभात कुमार निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी अंचल के अंचलाधिकारी (सीओ) प्रभात कुमार को रिश्वतखोरी के मामले में निलंबित कर दिया गया है।

लोहरदगा में NIA की बड़ी कार्रवाई, पांच ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी

झारखंड

लोहरदगा में NIA की बड़ी कार्रवाई, पांच ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी

लोहरदगा जिले में पांच अलग-अलग स्थानों पर एक साथ NIA की रेड पड़ी. रांची स्थित RSS कार्यालय में हुई बमबारी से जुड़ा मामला बताया जा रहा है.