Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड का कहर! मैक्लुस्कीगंज में माइनस पहुंचा तापमान

Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड का कहर! मैक्लुस्कीगंज में माइनस पहुंचा तापमान

jharkhand weather झारखंड में ठंड का कहर मैक्लुस्कीगंज में माइनस पहुंचा तापमान 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में इस साल की सर्दी ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. खासकर मैक्लुस्कीगंज में ठंड ने बीते 20 वर्षों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. यहां लगातार एक सप्ताह से तापमान माइनस के करीब बना हुआ हैं. शनिवार को न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सर्दी का अब तक का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ.

रात में जमी ओस मोटी परत बनकर बर्फ जैसी नजर आई. खेत-खलिहान, छतें, सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां और घास की पत्तियां सफेद चादर में लिपटी दिखी. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह नजारा उन्हें शिमला-मनाली की याद दिला रहा हैं.

जनजीवन ठप, अलाव ही सहारा
भीषण ठंड का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ा हैं. सुबह घर से निकलना मुश्किल हो गया हैं. बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, लोग अलाव और हीटर के सहारे ठंड से बचते दिखे. ठंडी हवा शरीर को आर-पार चीरती महसूस हो रही हैं.

रांची-खूंटी भी ठिठुरे
राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में भी हालात कमोबेश ऐसे ही हैं. खूंटी में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रांची में न्यूनतम 6.4 और अधिकतम 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. सुबह-शाम घना कोहरा और कनकनी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं.

क्यों बढ़ी ठंड? 
मौसम विभाग के अनुसार, इस वर्ष प्री-मानसून के बाद समय पर मानसून सक्रिय रहा, जिससे वातावरण में पर्याप्त नमी बनी. वहीं बंगाल की खाड़ी में पांच बार से अधिक ला-नीना के सक्रिय होने से ठंड का असर और तेज हो गया हैं. इसका प्रभाव मार्च के पहले सप्ताह तक दिख सकता हैं.

अगले दो दिन राहत, फिर बढ़ेगी ठिठुरन
पिछले 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहा, कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा देखा गया. सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज हुआ. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार 11 और 12 जनवरी को न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है, जिससे थोड़ी राहत मिलेगी. हालांकि 13, 14 और 15 जनवरी को तापमान फिर 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ेगा.

इन 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
आज 11 जनवरी को रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, गुमला और बोकारो समेत आसपास के मध्य भागों में शीतलहर की संभावना जताई गई हैं. इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया हैं. जनवरी के मध्य में ही मैक्लुस्कीगंज का ‘बर्फीला’ रूप साफ संकेत दे रहा है कि इस बार झारखंड में सर्दी लंबी और ज्यादा तीखी रहने वाली हैं. 

यह भी पढ़े: BJP ने जारी की चार नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों की सूची, देखें किसे मिली जिम्मेदारी 
 

संबंधित सामग्री

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

झारखंड

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सुबह गांव के युवक से हुआ था विवाद, मिली थी धमकी, शाम को पानी में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

झारखंड

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

किसी नवजात शिशु को कपड़े में लपेटकर झाड़ियों में फेंक दिया गया था

चंदनकियारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के जयघोष से गूंजा एनएच-218

झारखंड

चंदनकियारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के जयघोष से गूंजा एनएच-218

दामोदर नदी से पवित्र जल उठाकर हजारों कांवरिया चिड़का धाम स्थित बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए

चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

एक सप्ताह के अंदर बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता, दो वाहन समेत भारी मात्रा में स्क्रैप तार बरामद

राजगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली में गूंजे ‘जय आदिवासी’ के नारे

झारखंड

राजगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली में गूंजे ‘जय आदिवासी’ के नारे

समारोह की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर हुई