अयोध्या में परिक्रमा मार्ग में नॉनवेज पूरी तरह प्रतिबंधित, ऑनलाइन डिलीवरी पर भी लगा ताला

अयोध्या में परिक्रमा मार्ग में नॉनवेज पूरी तरह प्रतिबंधित, ऑनलाइन डिलीवरी पर भी लगा ताला

अयोध्या में परिक्रमा मार्ग में नॉनवेज पूरी तरह प्रतिबंधित ऑनलाइन डिलीवरी पर भी लगा ताला

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रामनगरी अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को अक्षुण्ण रखने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा फैसला लिया हैं. अयोध्या धाम और पंचकोशी परिक्रमा मार्ग की सीमा में अब किसी भी प्रकार के नॉनवेज भोजन की बिक्री, परोसने और आपूर्ति पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया गया हैं. यह रोक सिर्फ होटल, ढाबे और दुकानों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म भी इसके दायरे में आएंगे.

ऑनलाइन डिलीवरी से हो रहा था नियमों का उल्लंघन
प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि प्रतिबंध के बावजूद कुछ पर्यटक और ठहरने वाले लोग ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप्स के जरिए नॉनवेज भोजन मंगा रहे हैं. जांच में यह बात सामने आई कि गेस्ट हाउस और होम-स्टे में भी चोरी-छिपे नॉनवेज परोसा जा रहा था. इससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही थी.

गेस्ट हाउस और होम-स्टे भी दायरे में
नए आदेश के तहत अब गेस्ट हाउस, होम-स्टे और अन्य ठहरने की सभी व्यवस्थाओं में भी नॉनवेज भोजन परोसने की अनुमति नहीं होगी. प्रशासन का साफ कहना है कि पवित्र क्षेत्र की मर्यादा बनाए रखना सभी संचालकों की जिम्मेदारी हैं.

सभी संचालकों को सख्त निर्देश
होटल मालिकों, ढाबा संचालकों, दुकानदारों और ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में न तो नॉनवेज भोजन बनाया जाए और न ही उसकी सप्लाई की जाए. नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रशासन की सख्त निगरानी
सहायक खाद्य आयुक्त मानिक चंद्र सिंह ने आदेश की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रशासन लगातार निगरानी करेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि धार्मिक मर्यादा से जुड़े इस फैसले में किसी भी तरह की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. दोषी पाए जाने पर लाइसेंस रद्द करने से लेकर अन्य कानूनी कार्रवाई तक की जाएगी.

प्रशासन का मानना है कि यह कदम अयोध्या की आध्यात्मिक पहचान को और मजबूत करेगा. स्थानीय लोग और श्रद्धालु भी इस फैसले को आस्था और परंपरा से जुड़ा अहम निर्णय बता रहे हैं. प्रशासन का कहना है कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि है और इसी सोच के तहत यह सख्त निर्णय लिया गया है. 

यह भी पढ़े: हिजाब पहनने वाली बेटी बनेगी देश की प्रधानमंत्री.. महाराष्ट्र के सोलापुर में ओवैसी का बड़ा बयान
 

संबंधित सामग्री

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

झारखंड

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सुबह गांव के युवक से हुआ था विवाद, मिली थी धमकी, शाम को पानी में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

झारखंड

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

किसी नवजात शिशु को कपड़े में लपेटकर झाड़ियों में फेंक दिया गया था

चंदनकियारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के जयघोष से गूंजा एनएच-218

झारखंड

चंदनकियारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के जयघोष से गूंजा एनएच-218

दामोदर नदी से पवित्र जल उठाकर हजारों कांवरिया चिड़का धाम स्थित बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए

चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

एक सप्ताह के अंदर बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता, दो वाहन समेत भारी मात्रा में स्क्रैप तार बरामद

राजगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली में गूंजे ‘जय आदिवासी’ के नारे

झारखंड

राजगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली में गूंजे ‘जय आदिवासी’ के नारे

समारोह की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर हुई