Ark Sahuliyar
न्यूज11 भारत रांची/डेस्कः डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए फायरिंग मामले में रांची पुलिस की जांच तेज हो गई है. मामले की जांच के लिए हटिया डीएसपी के नेतृत्व में 5 सदस्यीय एसआईटी की टीम का गठन किया गया है. इस केस के जल्द उद्भेदन को लेकर रांची पुलिस रेस है. कई जगह पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही. बता दें कि, अमन साहू गैंग और सुजीत सिन्हा गैंग के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है. सोशल मीडिया पर भी दोनों गिरोह एक दूसरे को धमकी दे रहा है. ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से की बात, उनके 73वें जन्मदिन पर दी बधाई
झारखंड