न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: पर्व-त्योहार के मद्देनजर रांची पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आम लोगों में भरोसा कायम करने का संदेश दिया. इस फ्लैग मार्च में रांची के ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी सहित एसडीएम भी शामिल रहे. पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च कर लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की.
फ्लैग मार्च में एसएसबी के जवान भी शामिल हुए. इस दौरान प्रशासन ने लोगों से हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है.
ये भी पढ़ें- रांची समेत देशभर में दिखा ईद का चांद, शनिवार को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर
पर्व-त्योहार को लेकर रांची पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाने का संदेश
संबंधित सामग्री
सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी
ED की टीम ने ठेकेदार संजय डालमिया के आवासीय परिसर में छापेमारी कर रही है.
जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर
सभी घायलों को एंबुलेंस से टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है.
जवानी में ली ₹100 की रिश्वत, अब बुढ़ापे में काटनी होगी जेल की सजा; 30 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
रिश्वतखोरी का यह दशकों पुराना मामला 27 अप्रैल 1995 की है.
JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब
पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.
रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया
झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.