न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने जमीन विवाद में हुई हत्या का खुलासा कर दिया है. साथ ही हत्या का खुलासा करते हुए रांची पुलिस ने आरोपी सुंडी मुंडा उर्फ काटे को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल 17 अप्रैल को मोचोकनी देवी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी.
जिसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले में अनुसंधान के बाद आरोपी सुंडी मुंडा को गिरफ्तार किए हुआ. पुलिस ने वो दाउली भी बरामद की है जिससे मोचोकनी देवी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था. वही मामले में ये बाते सामने आई कि जमीन विवाद में ये हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था.
यह भी पढ़ें: भाजपा मुख्यालय से विपक्ष पर बरसे मुख्यमंत्री, महिला आरक्षण को लेकर लालू-कांग्रेस को घेरा