न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: अभी की बड़ी खबर रांची के लालपुर थाना क्षेत्र से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि पॉल ज्वेलर्स के मालिक से कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के नाम पर 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है. यह रंगदारी मैसेज और कॉल के माध्यम से मांगी गई है.
मिली जानकारी के अनुसार, कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के तरफ से फिरौती वाली मैसेज और कॉल विदेशी नम्बर से आया था. धमकी भरे कॉल और मैसेज में कहा गया कि पैसे दे नहीं तो पूरा परिवार को खत्म कर देंगे. धमकी भरे कॉल आने के बाद पॉल ज्वेलर्स के मालिक ने इसकी शिकायत लालपुर थाने दर्ज कराई. आवेदन जमा होने के बाद लालपुर थाने की पुलिस एक्शन में आ गई है और विदेशी नम्बर की जांच कर रही है. साथ ही पुलिस ने पॉल ज्वेलर्स के मालिक और उनके परिवार को थोड़ा सतर्क करने की भी सलाह दी है.
यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने परिचयात्मक बैठक में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से किया आत्मीय संवाद, दिया महत्वपूर्ण मार्गदर्शन