न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है. सूत्रों के हवाले से अभी की बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है कि उद्योगपति और पूर्व राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी राज्यसभा चुनाव में BJP को समर्थन देने वाले हैं. बीते शनिवार को पूर्व राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने अपना नामांकन पर्चा खरीदा था. आपकी जानकारी के लिए बता दें, परिमल नाथवानी पहले भी राज्यसभा में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.
राजनीतिक एवं औद्योगिक क्षेत्रों में परिमल नाथवानी की पकड़ काफी अच्छी है. उनकी राजनीति में फिर एक बार इंट्री काफी अहम मानी जा रही है. राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा ने भी जोर पकड़ ली है कि भारतीय जनता पार्टी इनका समर्थन मिल सकता है. हालांकि अभी तक किसी भी दल की ओर से आधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की गई है.