रांची नगर आयुक्त

रांची नगर आयुक्त का आचरण एक अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता की तरह : बाबूलाल मरांडी

नेता प्रतिपक्ष ने रांची नगर निगम के IAS अधिकारी सुशांत गौरव की भूमिका पर उठाया सवाल

By : Ark Sahuliyar
रांची नगर आयुक्त का आचरण एक अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता की तरह : बाबूलाल मरांडी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची नगर निगम के नगर आयुक्त IAS सुशांत गौरव की भूमिका पर सवाल उठाया है. उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा है कि नगर आयुक्त अब छवि रंजन और विनय चौबे की राह पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं. इनका आचरण एक अधिकारी की तरह कम और जेएमएम कार्यकर्ता की तरह अधिक नजर आ रहा है.

उन्होंने कहा कि रांची में हजारों घरों के नक्शे लंबित हैं. आम आदमी निगम के चक्कर लगाते-लगाते थक चुका है, लेकिन इनकी दिलचस्पी उन बिल्डिंग्स पर कारवाई करने में ज्यादा दिखाई दे रही है, जिनसे जुड़े लोग किसी न किसी रूप में छात्रों के आंदोलन के साथ खड़े थे. 

उन्होंने कहा कि हजारों लोग ऑनलाइन होल्डिंग जमा कर चुके हैं, लेकिन उन्हें बार-बार निगम के नोटिस भेजे जा रहे हैं और अपनी ही राशि एवं दस्तावेजों के लिए निगम के चक्कर लगाने को मजबूर किया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर, रांची खादगढ़ा बस स्टैंड की टेंडर प्रक्रिया में 7.50 करोड़ की बोली लग चुकी थी, फिर उसे रद्द कर 3.20 करोड़ में टेंडर क्यों दिया गया? सवाल उठना स्वाभाविक है कि निगम कमिश्नर ने अपने पद को ‘कमिशन’ से क्यों जोड़ दिया है? इनके उच्च शिक्षा, खेल विभाग और उद्योग विभाग में निदेशक तथा विभिन्न जिलों में उपायुक्त रहते हुए क्या-क्या गड़बड़ियां हुईं, यह भी जनता के संज्ञान में है. अधिकारी अगर जनता की सेवा की बजाय सत्ता के इशारे पर चलने लगें, तो फिर जनता न्याय के लिए जाए तो जाए कहाँ?

बाबूलाल मरांडी ने नगर आयुक्त को चेतावनी देते हुए कहा है कि मनचाही पोस्टिंग, आर्थिक लाभ और मुख्यमंत्री को संतुष्ट करने के चक्कर में चाटुकार की तरह व्यवहार न करें. जनता को प्रताड़ित करना बंद करें, अन्यथा जेएमएम की कठपुतली बनकर काम करने वाले अधिकारियों का एक दिन क्या हश्र होता है, यह पूरा राज्य पहले भी देख चुका है. इतिहास खुद को दोहराता है, बस किरदार बदल जाते हैं.

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन नई दिशा के तहत झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 03 हार्डकोर माओवादियों ने हथियार के साथ किया सरेंडर 

 

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.