न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: आखिरकार रांची और झारखंड वालों को अयोध्या और लखनऊ ने लिए डायरेक्ट ट्रेन मिल गई है. अब रांची से डायरेक्ट राम जन्म भूमि अयोध्या जा सकेंगे. साथ ही नवाबों के शहर लखनऊ की भी डायरेक्ट सैर कर सकेंगे. पुरूलिया से आनंद विहार दिल्ली के लिए एक नयी ट्रेन का परिचालन 2 अप्रैल से शुरू होगा. ये ट्रेन तीन अप्रैल को रांची पहुंचेगी.
ये ट्रेन पुरुलिया पश्चिम बंगाल, मुरी, रांची, लोहरदगा, टोरी, बरवाडीह, डालटनगंज, गढ़वा, जपला, बनारस, अयोध्या, लखनऊ, होते हुए आनंद विहार दिल्ली जाएगी. ट्रेन नं 14021 शुक्रवार को शाम 5 बजे पुरुलिया से खुलेगी और रांची 7.35 बजे पहुंचेगी. यह ट्रेन साप्ताहिक होगी. दिल्ली से ट्रेन सुबह 5 बजे गुरुवार को चलेगी.
झारखंड के यात्रियों के लिए यह ट्रेन किसी वरदान से कम नहीं है. लंबे समय से रांची से अयोध्या और लखनऊ के लिए सीधी रेल सेवा की मांग की जा रही थी. यह ट्रेन इन प्रमुख धार्मिक और व्यापारिक केंद्रों को जोड़ते हुए दिल्ली पहुंचेगी.
ये भी पढ़ें- BJP के एक प्रतिनिधिमंडल ने DGP तदाशा मिश्रा से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
दिल्ली जाने के लिए रांची को मिली एक और ट्रेन, अब रांची से अयोध्या-लखनऊ जाना हुआ आसान
संबंधित सामग्री
ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद
15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया
बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां
हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया
Asian Games 2026 के दूसरे दिन भारत के हाथ आए 4 पदक, आज 2 रजत और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते, पदकों की संख्या हुई 6
भारत के हाथ अब तक नहीं आया कोई स्वर्ण पदक
जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी
तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई
रांची रेल मंडल अंतर्गत किता-सिल्ली रेलखंड पर चल रहा विकास कार्य, ब्लॉक की वजह से ट्रेनें का परिचालन प्रभावित
इस रूट पर जाने वाले यात्री यात्रा से पहले जरूर चेक करें ट्रेनों की स्थिति