रांची: विकास हॉस्पिटल के बाहर फायरिंग, राहुल सिंह गिरोह ने ली जिम्मेदारी

By : Mansi Kumari
रांची: विकास हॉस्पिटल के बाहर फायरिंग, राहुल सिंह गिरोह ने ली जिम्मेदारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची पुलिस के लिए राहुल सिंह गिरोह लगातार चुनौती बनता जा रहा हैं. रंगदारी की मांग पूरी न होने पर खुलेआम फायरिंग कर दहशत फैलाना इस गिरोह की लगातार देखी जा रही रणनीति बन चुकी हैं. ताजा घटना बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र में हुई, जहां विकास हॉस्पिटल के बाहर अपराधियों ने फायरिंग की. पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम करीब 5 बजे एक बाइक सवार अपराधी विकास हॉस्पिटल के पास अचानक पहुंचा और ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग शुरू कर दी.

फायरिंग के दौरान कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. फायरिंग करने के बाद अपराधी रामगढ़ रोड की ओर फरार हो गए.सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं. पूछताछ के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने साफ किया कि किसी भी गिरोह ने उनसे रंगदारी की मांग नहीं की और कोई धमकी नहीं दी. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया हैं. फुटेज में देखा जा सकता है कि अपराधी बाइक पर हॉस्पिटल के पास आया और फायरिंग की. पुलिस ने आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है, ताकि अपराधी की पहचान की जा सके.

कार शोरूम संचालक को दी गई धमकी
बता दें कि, फायरिंग भले ही अस्पताल के सामने की गई, लेकिन गिरोह ने धमकी बगल में स्थित एक कार शोरूम के मालिक को दी हैं. राहुल सिंह गिरोह की ओर से सोशल मीडिया पर जारी प्रेस रिलीज में कहा गया कि अगर शोरूम मालिक गैंग से ‘मैनेज’ नहीं किया गया, तो अगली बार गोली उसी और उसके परिवार पर चलाई जाएगी. गिरोह ने यह भी दावा किया कि उनके पास रांची से लेकर पलामू और पटना तक की पूरी जानकारी है और वे किसी भी समय बड़े हथियारों से वारदात कर सकते हैं. बीआईटी मेसरा ओपी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी हैं. साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई हैं.

यह भी पढ़े: जमशेदपुर पर आतंकी साया, इंटरपोल की रिपोर्ट के बाद प्रशासन हुआ सतर्क

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई