न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के बड़ा तालाब के पास गैस वितरण को लेकर हंगामा देखने को मिला. भारी संख्या में लोग गैस लेने के लिए इकट्ठा हुए थे और गैस नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की. मौके पर कोतवाली थाना की पुलिस सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया और सुरक्षा घेरे में गैस वितरण करने का निर्णय लिया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि वे रात 2 बजे से लाइन में लगे हुए थे, लेकिन अब तक उन्हें गैस नहीं मिली. पुलिस ने मौके पर आकर लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया.
यह भी पढ़े: नगर उपाध्यक्ष चुनाव के लिए एक दिन में ही होगी सारी चुनावी प्रक्रिया, जानें कितने बजे क्या होगा?