भारत समेत 3.5 अरब यूजर्स के लिए बड़ा खतरा! Google Chrome में 'जीरो डे' वल्नरेबिल...

भारत समेत 3.5 अरब यूजर्स के लिए बड़ा खतरा! Google Chrome में 'जीरो डे' वल्नरेबिलिटी, तुरंत करें अपडेट

भारत समेत 35 अरब यूजर्स के लिए बड़ा खतरा google chrome में जीरो डे वल्नरेबिलिटी तुरंत करें अपडेट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी गूगल ने अपने लोकप्रिय ब्राउजर क्रोम में पाई गई दो गंभीर कमजोरियों (Vulnerabilities) को लेकर अलर्ट जारी किया हैं. इन कमजोरियों को जीरो डे कैटेगरी में रखा गया है और दुनियाभर में करीब 3.5 अरब यूजर्स प्रभावित हो सकते है, जिनमें भारत के यूजर्स भी शामिल हैं.

फॉर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, हैकर्स इन कमजोरियों का फायदा उठाकर Chrome यूजर्स के डिवाइस और डेटा को निशाना बना सकते हैं. Google ने यूजर्स को इमरजेंसी सिक्योरिटी अपडेट जारी कर ब्राउजर अपडेट करने की चेतावनी दी हैं. अपडेट करने के बाद ही यूजर्स अपने डिवाइस और निजी जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं. कंपनी ने सुरक्षा की दृष्टि से इन कमजोरियों की विस्तृत जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की हैं. इन वल्नरेबिलिटी को CVE-2026-3909 और CVE-2026-3910 के नाम से ट्रैक किया जा रहा हैं. गूगल का मानना है कि जब तक अधिकांश यूजर्स अपडेट नहीं कर लेते, तब तक जानकारी सीमित रखी जाएगी ताकि हैकर्स इनका दुरुपयोग न कर सकें.

क्यों ब्राउजर हैंकिंग पर बढ़ रहा है खतरा?
ब्राउजर हर स्मार्टफोन और पीसी यूजर की सबसे जरूरी एप्लिकेशन है, जिसका इस्तेमाल इंटरनेट सर्चिंग, बैंकिंग, ईमेल और सोशल मीडिया के लिए किया जाता हैं. क्रोम दुनिया का सबसे लोकप्रिय ब्राउजर होने के कारण हैकर्स इसे सीधे निशाना बना रहे हैं. साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि ब्राउजर हैंकिंग के जरिए सेशन हाइजेकिंग, एडवांस्ड फिशिंग अटैक और मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन को बायपास करने जैसे हमले किए जा सकते हैं. Omdia की 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 95% ऑर्गनाइजेशन ने ऐसे साइबर हमलों का सामना किया, जिनकी शुरुआत कर्मचारियों के कंप्यूटर से हुई थी.

यूजर्स तुरंत अपने क्रोम ब्राउजर को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें. अनजान लिंक और फिशिंग ईमेल से सतर्क रहें और अपने डिवाइस और अकाउंट्स के लिए मजबूत पासवर्ड और सिक्योरिटी सेटिंग्स का इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़े: घर में PNG कनेक्शन है? अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर, सरकार ने लिया बड़ा फैसला
 

संबंधित सामग्री

उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया

देश-विदेश

उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया

रांची: बड़ा तालाब क्षेत्र के पास गैस वितरण को लेकर हंगामा, कई पुलिस अधिकारी मौजूद

झारखंड

रांची: बड़ा तालाब क्षेत्र के पास गैस वितरण को लेकर हंगामा, कई पुलिस अधिकारी मौजूद

लेसी सिंह के आवास पर जदयू ने फिर बुलाई बैठक, राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा

बिहार

लेसी सिंह के आवास पर जदयू ने फिर बुलाई बैठक, राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा

नगर उपाध्यक्ष चुनाव के लिए एक दिन में ही होगी सारी चुनावी प्रक्रिया, जानें कितने बजे क्या होगा?

झारखंड

नगर उपाध्यक्ष चुनाव के लिए एक दिन में ही होगी सारी चुनावी प्रक्रिया, जानें कितने बजे क्या होगा?

नगर उपाध्यक्ष चुनाव 17 मार्च को समाहरणालय में, सुरक्षा के मद्देनजर एसडीओ ने किए निषेधाज्ञा लागू

झारखंड

नगर उपाध्यक्ष चुनाव 17 मार्च को समाहरणालय में, सुरक्षा के मद्देनजर एसडीओ ने किए निषेधाज्ञा लागू