न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची नगर निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद हंगामे की खबर सामने आई हैं. पुंदाग ओपी क्षेत्र के इलाही नगर में वार्ड पार्षद की जीत का जश्न मनाकर लौट रहे समर्थकों के बीच अचानक विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया.
जानकारी के अनुसार, वार्ड पार्षद के समर्थक जीत का जश्न मनाकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान दूसरे पक्ष के समर्थकों के साथ कहासुनी हो गई और दोनों गुट आमने-सामने आ गए. आरोप है कि हारे हुए उम्मीदवार के समर्थकों ने हमला किया, जिसके बाद जमकर मारपीट हुई. घटना के दौरान कुछ वाहनों में तोड़फोड़ किए जाने की भी बात सामने आई हैं. इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिससे स्थानीय लोग भी दहशत में आ गए. सूचना मिलते ही पुंदाग ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी हैं. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही हैं.
यह भी पढ़े: मुजफ्फरपुर-गोरखपुर रेल रूट पर टला बड़ा हादसा, पटरी टूटने से करीब दो घंटे तक रुकी रही इंटरसिटी एक्सप्रेस