न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची जिले के बुढ़मू प्रखंड में रविवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ हैं. मृतकों की पहचान हेसलपीरी गांव निवासी 52 वर्षीय बालगोविंद महतो (पिता-समल महतो) और 60 वर्षीय उदयनाथ महतो (पिता-रामलाल महतो) के रूप में हुई हैं. जानकारी के अनुसार, दोनों बैल और बकरियां चराने के बाद घर लौट रहे थे. इसी दौरान शाम करीब पांच बजे अचानक तेज बारिश के साथ गिरी बिजली की चपेट में आ गए. घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर हैं.
यह भी पढ़े: आपके भी काले हो जाते हैं होंठ तो गुलाबी करने के लिए अपनाएं ये ट्रिक