न्यूज11 भारत
रामगढ़/डेस्क: रामगढ़ पुलिस ने MGCPL पतरातु रेलवे फाटक स्थित हुई फायरिंग मामले पर सात आरोपी को हथियार के गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा, जिसकी जानकारी रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर दिया गया, पुलिस अधीक्षक रामगढ़ को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि MGCPL कंपनी के कैम्प के मेन गेट पर 29 मार्च को फायरिंग की थी जिसके बाद राहुल दुबे गैंग से बिना मैनेज किये MGCPL कंपनी द्वारा दुबारा ओवर ब्रिज का काम शुरु किया गया है, जिससे राहुल दुबे गैंग उसके गिरोह के सदस्य पुनः काम शुरू करने से क्षेत्र में रेकी कर पुनः फायरिंग की घटना को अंजाम देने के फिराक में पतरातू अनुमण्डल क्षेत्र में मोटरसाईकिल एवं कार में सवार होकर घूम रहे हैं।
सूचना मिलने के बात तुरंत हरकत में आयी पुलिस
प्राप्त सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुये पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के द्वारा श्री गौरव गोस्वामी सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पतरातु के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गर्यो तथा सभी थाना ओपी प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्रों में एंटी क्राईम चेकिंग अभियान चलाने का आदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के आदेश पर गठित टीम के द्वारा पतरातू अनुमण्डल में सभी थाना/ओपी० क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर जगह बदल-बदल कर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग के क्रम से पतरातू रेलवे ओवर ब्रिज फाटक के पास मुख्य सड़क पर भुरकुण्डा की तरफ से आ रहे एक कार जिसका रजि० नं०- JH01FF2503 एवं उसके पीछे आ रहे एक मोटरसाईकिल को रोकने का इशारा किया गया पुलिस को देखकर कार एवं उसके पीछे आ रहे मोटरसाईकिल अपने गाड़ी को घुमा कर भागने का प्रयास करने लगे। मोटरसाईकिल में सवार दो लोग मोटरसाईकिल को यू-टर्न लेकर मोटरसाईकिल सहित भागने में सफल रहे जबकि कार चालक कार पीछे करने के क्रम में कार रेलवे ओवर ब्रीज कार्य के लिए सड़क के किनारे रखे लोहे का गार्डर टकरा गई जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई, कार में सवार तीन लोग भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें पुलिस बल के द्वारा पीछकर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में दी अहम जानकारी, अपराधियों के पास से हथियार भी बरामद
पकड़ाये तीनो लोगों का नाम पता बारी बारी से पूछन पर अपना नाम 1. तुषार सिंह,पिता जितेन्द्र सिंह पता रेलीगढ़ा पक्का धौड़ा, थाना गिद्दी, जिला- हजारीबाग 2. मिथुन कुमार पिता- अरविन्द सिंह, रेलीगढ़ा थाना गिद्दी, जिला-हजारीबाग 3. अमन अंसारी पिता मुस्ताक अंसारी, सा०- रिवर साईड भुरकुण्डा थाना-पतरातू (भुरकुण्डा), जिला रामगढ़ बताया गया, जिनके तलाशी के क्रम दो पिस्तौल,आठ मोबाइल, लेपटॉप, एक कार मोबाईल एवं कमर के बांई तरफ से एक लोडेड रिवाल्वर बरामद हुआ, जबकि अन्य दो युवक के पास से मोबाईल बरामद गया। तीनो व्यक्तियों से गहनता से पुछताछ करने पर बताया गया कि दिनांक-29.03.2026 को बे के कहने पर तुषार सिंह एवं मिथुन कुमार के द्वारा ओवर ब्रिज कंस्ट्रक्सन साईट का रैक राहुल दुबे के सदस्यों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिये थे। तुषार सिंह के द्वारा बताया गय राहुल दुबे के सदस्य के द्वारा और भी हथियार दिया गया है जिसे वे अपने साथी के पास रखे बौर उस पिस्टल से भी अपराधिक घटना कर सकते है। मोटरसाईकिल से भागे दो व्यक्ति के छने पर पकड़ाए व्यक्तियों ने बताया कि उन दोनो लोगो को राहुल दुबे उर्फ मामा ने जंगी बध्यम से हुए बातचीत में बताया था कि दो लोग मोटरसाईकिल मे भुरकुण्डा मे मिलेंगे मेरा पह प मे कुछ कोड बतायेंगे उनको मोटरसाईकिल में ही पीछे पीछे साथ लेकर जाना,
यह भी पढ़ें: चाईबासा निषाद समाज की मां शीतला और ग्राम देव की वार्षिक पूजा 22 अप्रैल को धूमधाम से होगी