दुर्गापूजा की तैयारी

दुर्गा पूजा को लेकर रामगढ़ जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, उपायुक्त व एसपी ने किया पूजा पंडालों का विस्तृत निरीक्षण

सभी पूजा समितियां से निर्मित पूजा पंडालों में मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन का निर्देश

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
दुर्गा पूजा को लेकर रामगढ़ जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, उपायुक्त व एसपी ने किया पूजा पंडालों का विस्तृत निरीक्षण

राहुल सिंह/न्यूज11  भारत

रामगढ़/डेस्क: आगामी पावन शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा महोत्सव को जिले में पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित, अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रामगढ़ जिला प्रशासन अत्यंत सक्रिय एवं सतर्क मोड़ पर है. इसी क्रम में उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज तथा पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार लुनायत ने अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़ कृष्ण मुरारी तिर्की, प्रभारी अधिकारी (गोपनीय शाखा) रविंद्र कुमार गुप्ता सहित जिले के अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ जिले में निर्मित विभिन्न पूजा पंडालों एवं मेला परिसरों का विस्तृत औचक निरीक्षण किया.

इस दौरान अधिकारियों की टीम ने बड़काकाना स्थित पूजा पंडाल में पहुंचकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था, जन-सुविधाओं, श्रद्धालुओं के आवागमन, वाहन पार्किंग, झूले एवं स्टॉलों के लेआउट का बारीकी से जायजा लिया तथा पूजा समितियों एवं संबंधित अधिकारियों को सरकारी दिशा-निर्देशों एवं मानकों का कड़ाई से अनुपालन करने के स्पष्ट एवं सख्त निर्देश जारी किए.

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि पूजा के दौरान आम श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता है.उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले में बिना अनुमंडल पदाधिकारी की पूर्व लिखित अनुमति के कोई भी झूला, व्यावसायिक दुकान या खान-पान का स्टॉल नहीं लगाया जा सकेगा. अनुमति केवल तभी प्रदान की जाएगी जब वे सुरक्षा के सभी तय मानकों पर पूरी तरह खरे उतरेंगे. अग्निकांड जैसी किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए सभी पूजा पंडालों और वहां लगने वाले खाद्य स्टॉलों में पर्याप्त संख्या में अग्निशमन उपकरण रखना अनिवार्य किया गया है, साथ ही मेले में बड़े व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है. उपायुक्त ने श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मेला क्षेत्रों और पंडालों के आसपास निर्बाध पेयजल आपूर्ति, क्रियाशील सचल शौचालय, वाहन पार्किंग की सुव्यवस्थित व्यवस्था तथा निरंतर साफ-सफाई बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए हैं.

सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि पूरे पूजा कार्यक्रम को दुर्घटना-मुक्त और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए व्यापक खाका तैयार किया गया है. अवांछित तत्वों और असामाजिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के उद्देश्य से सभी पूजा पंडालों एवं संवेदनशील स्थानों पर उच्च क्षमता वाले CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिनकी निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी. भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन के लिए पंडाल समितियों के वालंटियर्स की तैनाती के साथ-साथ पुलिस बल का कड़ा पहरा रहेगा. विशेष रूप से महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के मद्देनजर मेले में चेन स्नेचिंग, पॉकेटमारी से निपटने के लिए सादे लिबास में पुलिस जवानों की विशेष एंटी-स्नैचिंग टीमों को तैनात किया जा रहा है. इसके अतिरिक्त, प्रतिमा विसर्जन को लेकर भी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट की गई है कि प्रशासन द्वारा पूर्व से निर्धारित एवं स्वीकृत विसर्जन रूट लाइन का ही शत-प्रतिशत पालन करना अनिवार्य होगा और किसी भी परिस्थिति में विसर्जन मार्ग में बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी.

जिला प्रशासन रामगढ़ जिले के सभी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को आश्वस्त करता है कि पूजा के पावन अवसर पर कानून व्यवस्था, शांति एवं जन-सुविधाएं बनाए रखने के लिए पूरी प्रशासनिक मशीनरी 24 घंटे तत्पर है. उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से सभी पूजा पंडाल समितियों, आयोजकों और जिलावासियों से अपील की है कि वे शासन द्वारा जारी सभी गाइडलाइन्स एवं सुरक्षा मानकों का निष्ठापूर्वक पालन करें और दुर्गा पूजा के इस महान उत्सव को आपसी सद्भाव, शांति, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाएं.

यह भी पढ़ें: चतरा: 50 लाख की अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, पानी की टंकियों में छिपाई थी जहरीली शराब!

संबंधित सामग्री

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका! गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानिए अपने शहर का ताजा भाव 

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका! गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानिए अपने शहर का ताजा भाव 

बढ़ोतरी के बाद विभिन्न शहरों में गैस सिलेंडर की कीमत अलग-अलग है. जानिए अपने शहर का ताजा भाव.

Ind vs WI Ranchi T20: जानिए कब-कहां और कैसे मिलेगी टिकट, कितनी है कीमत; देखिए प्राइस लिस्ट  

Ind vs WI Ranchi T20: जानिए कब-कहां और कैसे मिलेगी टिकट, कितनी है कीमत; देखिए प्राइस लिस्ट  

मैच के टिकट ऑनलाइन भी ख़रीदे जा सकते हैं. ऑनलाइन टिकट खरीदने के लिए आप district.in वेब पोर्टल पर जाकर टिकट खरीद सकते हैं.

झारखंड के कई जिलों में आज से बारिश के आसार, तापमान में गिरावट के साथ मौसम होगा ठंडा

झारखंड के कई जिलों में आज से बारिश के आसार, तापमान में गिरावट के साथ मौसम होगा ठंडा

मौसम विभाग ने 1 से 4 अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है. 

इस महीने चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, करियर से धन तक होंगे बड़े बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

इस महीने चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, करियर से धन तक होंगे बड़े बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

कई राशि वालों के रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और रुके काम गति पकड़ सकते हैं. जानिए सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा.

इंडियन ऑयल डिपो के पास खाली टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

इंडियन ऑयल डिपो के पास खाली टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

खूंटी में एक बड़ा हादसा टल गया. सदर थाना क्षेत्र में एनएच-20 पर एसजीवीएस अस्पताल के सामने बुधवार शाम एक खाली तेल टैंकर के केबिन में अचानक आग लग गई.