रामगढ़ DC ने दिया चल सम्पत्ति तथा सरकारी वाहन कुर्क करने का आदेश

कुर्क

रामगढ़ DC ने दिया चल सम्पत्ति तथा सरकारी वाहन कुर्क करने का आदेश

चल सम्पत्ति की कुर्की का आदेश जारी

रामगढ़ dc ने दिया चल सम्पत्ति तथा सरकारी वाहन कुर्क करने का आदेश 

राहुल सिंह/न्यूज़11 भारत 
रामगढ़/डेस्क:
रामगढ़ के सिविल जज (सीनियर डिवीजन)-II सह विशेष न्यायाधीश (एल.ए.) शिवेन्दु द्विवेदी की अदालत ने भूमि अधिग्रहण मुआवजा मामले में लगभग रु० 1,75,094.13 की बकाया ब्याज की राशि वसूली हेतु उपायुक्त, रामगढ़ से संबंधित चल सम्पत्ति की कुर्की का आदेश जारी किया है.

यह केस लैंड रेफरेंस केस संख्या 86/89 एवं सबंधित लैंड एक्विजिशन केस संख्या 16/87-88 तथा लैंड एक्विजिशन एग्जीक्यूशन केस संख्या 01/2013 में पारित किया गया. अदालत के अनुसार वर्ष 1990 में पारित अवार्ड के तहत अवार्डधारकों / याचिकाकर्ताओं को भुगतान किया जाना था, जिसमें मूल मुआवजा राशि और 15 प्रतिशत वार्षिक ब्याज शामिल है. न्यायालय ने कहा कि अब तक कुल ब्याज की राशि रु0 1,75,094.13 का भुगतान नहीं किया गया है.

अदालत ने बैलिफ को निर्देश दिया है कि वह उपायुक्त, रामगढ़ से संबंधित सरकारी वाहन सहित चल सम्पत्ति को कुर्क करने के आदेश का तामिला कर प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करें. बैलिफ को वारंट के निष्पादन की रिपोर्ट 06 जुलाई 2026 तक प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है. यह कुर्की वारंट 27 जून 2026 को जारी किया गया.

संबंधित सामग्री

कृषि एवं संबद्ध योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए दो डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना

झारखंड

कृषि एवं संबद्ध योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए दो डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना

झारखंड सरकार के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के आदेश के आलोक में आज समाहरणालय परिसर, सरायकेला-खरसावां से जिले में डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ अभियान का शुभारंभ किया गया.

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिम्स 

झारखंड

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिम्स 

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इर्गु टोली बागान चौक में ललन कुमार नामक युवक ने आत्महत्या कर ली है.

पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

झारखंड

पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की आपात बैठक— शिविर, जांच, दवा वितरण, डीडीटी छिड़काव और मच्छरदानी वितरण के दिए निर्देश

सीआईएसएफ उप महानिरीक्षक ने किया सीसीएल करगली क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का वार्षिक निरीक्षण

झारखंड

सीआईएसएफ उप महानिरीक्षक ने किया सीसीएल करगली क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का वार्षिक निरीक्षण

अवैध कोयला कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए दिए निर्देश

रांची में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम, डीसी-एसएसपी ने अल्बर्ट एक्का चौक से संभाली कमान

झारखंड

रांची में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम, डीसी-एसएसपी ने अल्बर्ट एक्का चौक से संभाली कमान

मोहर्रम के अवसर पर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था की निगरानी के लिए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे.