राम आशीष सिंह बने पाकुड़ पुलिस एसोसिएशन के नए अध्यक्ष, 24 मतों से दर्ज की शानदार जीत

पाकुड़ पुलिस एसोसिएशन

राम आशीष सिंह बने पाकुड़ पुलिस एसोसिएशन के नए अध्यक्ष, 24 मतों से दर्ज की शानदार जीत

झारखंड पुलिस एसोसिएशन, पाकुड़ शाखा का चुनाव रविवार को जिला मुख्यालय स्थित एसोसिएशन कार्यालय में कड़े सुरक्षा इंतजाम और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

राम आशीष सिंह बने पाकुड़ पुलिस एसोसिएशन के नए अध्यक्ष 24 मतों से दर्ज की शानदार जीत

न्यूज़11 भारत 
पाकुड़/डेस्क:
झारखंड पुलिस एसोसिएशन, पाकुड़ शाखा का चुनाव रविवार को जिला मुख्यालय स्थित एसोसिएशन कार्यालय में कड़े सुरक्षा इंतजाम और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. चुनाव प्रक्रिया झारखंड पुलिस एसोसिएशन द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षकों की निगरानी में कराई गई. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के सभी पदों पर दो-दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ. स्क्रूटनी के बाद मतदान कराया गया, जिसमें जिले में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक, पुलिस अवर निरीक्षक, पुलिस निरीक्षक, मेजर और सार्जेंट ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

मतगणना में अध्यक्ष पद पर सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. राम आशीष सिंह ने 94 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंदन कुमार सिंह को 24 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया. वहीं उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार पंडित ने 112 मत प्राप्त कर द्वारिका नाथ तिवारी को 67 मतों से पराजित किया. सचिव पद पर सुराई तापे ने 89 मत हासिल कर रोहित कुमार भंडारी को 19 मतों से हराया. कोषाध्यक्ष पद पर अनंत राम ने 83 मत पाकर राजेश कुमार को 7 मतों से शिकस्त दी, जबकि संयुक्त सचिव पद पर मंगल किस्कु ने 87 मत प्राप्त कर हरे राम को 15 मतों से मात दी.

मतगणना के दौरान अध्यक्ष पद के 9, उपाध्यक्ष के 10, सचिव के 8, संयुक्त सचिव के 8 और कोषाध्यक्ष पद के 8 मत रद्द घोषित किए गए. नवनिर्वाचित अध्यक्ष राम आशीष सिंह ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता पुलिस पदाधिकारियों की समस्याओं का समाधान कराना, एसोसिएशन को और अधिक मजबूत बनाना तथा पुलिसकर्मियों के हितों और कल्याण से जुड़े मुद्दों को वरीय अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाना होगा. उन्होंने कहा कि साथियों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे. मतगणना पूरी होने के बाद पर्यवेक्षकों ने सभी विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की. इसके बाद मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया. अंत में पर्यवेक्षकों ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

संबंधित सामग्री

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

झारखंड

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

झारखंड

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

झारखंड

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

झारखंड

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई.

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

झारखंड

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.