न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित मौसी बड़ी खटाल में पिछले 8 दिनों से लापता दो मासूम भाई-बहन के मामले में राज्यसभा सांसद महुआ माजी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं. उन्होंने बच्चों के माता-पिता से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. महुआ माजी ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है. उन्होंने बताया कि अब तक बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, लेकिन पुलिस लगातार हर संभावित जगह पर तलाश कर रही है. सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और वह डीजीपी के साथ लगातार संपर्क में हैं. पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि बच्चों को जल्द से जल्द सुरक्षित खोजा जाए.
ये भी पढ़ें- खूंटी के तत्कालीन दरोगा श्रीकांत कुमार की डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई, अगली तारीख 29 जनवरी तय
रांची के धुर्वा से पिछले 8 दिनों से लापता दो मासूम भाई-बहन के परिजनों से मिलने पहुंची राज्यसभा सांसद महुआ माजी
संबंधित सामग्री
भरनो में 508 नवसाक्षरों ने दी बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक परीक्षा, डीएसई ने लिया जायजा
परीक्षा में प्रखंड के 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 508 नवसाक्षर महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1600 अटैक से पहुंची भारी क्षति, रिफाइनरी को भी पहुंचा नुकसान
मास्को में गिरे 450 ड्रोन से रिफाइनरी के साथ एक 21 मंजिला इमारत क को पहुंचा भारी नुकसान
पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी
पूर्व में भी पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के कारण योगेंद्र साव को पार्टी से निष्कासित किया गया था
जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में दो हथियारों के साथ तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे आरोपी
जारंगडीह रेलवे साइडिंग के पास सीआईएसएफ ने की छापामारी, कैसे उठाएं की समस्या के कारण वापस लौटा बल
बेरमो में एमएमडीआर एक्ट के तहत सीआईएसएफ की लगातार कार्रवाई जारी