बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

न्यूज11  भारत

बुंडू/डेस्क: नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश उरांव ने आज सुदेश कुमार महतो से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जहां आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई.

मुलाकात के दौरान महतो ने राजेश उरांव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और विकास के मुद्दों को प्राथमिकता देना ही सफलता की कुंजी है. उन्होंने विश्वास जताया कि बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र की जनता विकास और स्थिर नेतृत्व का साथ देगी.

इस अवसर पर पार्टी के रांची जिला वरीय उपाध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा, श्री भास्कर मुखर्जी, विशाल मांझी, राकेश साहू, सेराज कुमार, अभिषेक गोराई, आकाश महतो, तपन कुमार सहित कई गणमान्य साथी उपस्थित रहे.

राजेश उरांव ने कहा कि वे बुंडू नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास, मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और पारदर्शी कार्यशैली के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में जुटने का आह्वान किया.

यह भी पढ़ें: बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

संबंधित सामग्री

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

झारखंड

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

चांडिल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, गोद भराई भी किया गया

झारखंड

चांडिल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, गोद भराई भी किया गया

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

झारखंड

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

News11.News11 India.News11 India News, Jharkhand, Jharkhand News,

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

झारखंड

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल

झारखंड

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल