परेशानी

NH 22 के बीच सड़कों से बह रहा बरसात का पानी, सड़क के दोनों ओर नालियों के बाद परेशानी

राहगीरों को हो रही है परेशानी, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
NH 22 के बीच सड़कों से बह रहा  बरसात का पानी, सड़क के दोनों ओर नालियों के बाद परेशानी

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत 

लातेहार/डेस्क: जिले के बालूमाथ प्रखंड के एनएच 22 में बरसात का पानी सड़कों के बीचो-बीच से बह रहा है. मुरपा मोड़,चेक नाका से लेकर छठ तालाब तक सड़कों पर पानी पर बरसात का पानी बह रहा है.जिससे आते-जाते राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पैदल सड़क पार कर रहे या सड़क पर चल रहे राहगीर का जूता कपड़े भींग जा रहे हैं. वहीं पास से पार हो रही बड़ी गाड़ियों से छलकने वाले पानी राहगीरों के कपड़े गीले और गंदे हो जा रहें हैं जो मनमुटाव और बच्चे बड़े लोगों के उदासी का कारण बन रहा है.

वहीं सड़क जगह-जगह पर टूट गए जिसमें जल जमाव रहने से राजगीरों को पता नहीं चल रहा है की कहां गड्ढे हैं और कहां प्लेन सड़क,जिससे राहगीर चोटिल हो रहे हैं.इन दोनों कारण, टूटी हुई सड़के और सड़कों पर बहने वाली पानियों से राजगीर जूझ रहे हैं.बता दें कि सड़कों की दोनों ओर बड़ी-बड़ी नालियां बनाई गई है. सड़क से बरसात का पानी बहने का दो मुख्य कारण हैं जिनमें पहला सड़क से सटे दोनों तरफ नालियों की इंजीनियरिंग कुछ ऐसी है की सड़क से ऊंचा नाली बनाई गई. जो नाली से सटे सड़क पर कचरा, कोयला डस्ट जमा हुआ है. जिससे नाली का छेद बंद पड़ा हुआ है.जिससे बरसात का पानी नालियों में जाने के बजाय सड़क से ही बह रहा है .

वहीं दूसरा कारण नालियों की साफ सफाई नहीं की गई है जिससे नालियों में जगह-जगह पर कचरा भरा पड़ा हुआ है. जिसको लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के समाजसेवियों ने गहरा चिंता मंथन कर सड़कों की सुधार करने के लिए जिले के जिला उपायुक्त से मांग की.क्षेत्र के समाजसेवी मनोहर साव,राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रीतलाला यादव,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आमिर हयात, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू,पंचायत के मुखिया नरेश लोहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश भोक्ता एवं युवा समाजसेवी अजीत कुमार, पिंटू कुमार ने बंद पड़े नालियों के साथ-साथ सड़कों की साफ सफाई एवं सड़को पर बने गड्ढे को भरने का मांग किया है.साथ ही बालूमाथ    शहरी क्षेत्र बाजार का नियमित साफ सफाई करने के लिए बालूमाथ को नगर पंचायत बनाने के लिए भी मांग की गई है.

यह भी पढ़ें: भूमि विवाद में झूठे मुकदमे और कब्जे के प्रयास का आरोप, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

संबंधित सामग्री

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई