खलारी कोयलांचल में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत

खलारी कोयलांचल में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत

खलारी कोयलांचल में बारिश से मौसम हुआ सुहावना गर्मी से मिली राहत

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  खलारी. खलारी कोयलांचल क्षेत्र में सोमवार शाम हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत मिली. दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे, लेकिन शाम होते ही मौसम का मिजाज बदल गया.

बताया जाता है कि रविवार देर रात भी तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई थी, लेकिन सोमवार सुबह से फिर तेज धूप निकलने के कारण उमस और गर्मी बढ़ गई थी. दिनभर गर्मी से बेहाल लोगों को उस समय राहत मिली जब सोमवार शाम करीब 7 बजकर 30 मिनट पर तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई.

बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों सहित कोयलांचल के कस्बों में लोगों को गर्मी और उमस से राहत महसूस हुई. शाम की इस बारिश ने पूरे इलाके का मौसम सुहावना बना दिया. वहीं तेज हवा के कारण कई जगहों पर बिजली आपूर्ति पर भी हल्का असर पड़ा, हालांकि ठंडी हवाओं के चलते लोगों ने गर्मी से मिली राहत का आनंद लिया.

यह भी पढ़ें: गावां के प्रवासी मजदूर की मुंबई में मौत, परिजनों में मचा कोहराम, लोगों के सहयोग से शव गांव पहुंचा

संबंधित सामग्री

बबलू पाठक की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने दिल खोलकर की व्यक्तित्व की सराहना

झारखंड

बबलू पाठक की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने दिल खोलकर की व्यक्तित्व की सराहना

झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

झारखंड

झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

बिहार के भू-सम्पदा प्रक्षेत्र में निवेश करें झारखण्ड में काम कर रहे बिल्डर: रेरा बिहार अध्यक्ष 

झारखंड

बिहार के भू-सम्पदा प्रक्षेत्र में निवेश करें झारखण्ड में काम कर रहे बिल्डर: रेरा बिहार अध्यक्ष 

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

झारखंड

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह

झारखंड

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह