आगरा कैंट की घटना के विरोध में जपला स्टेशन पर रेल कर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च

विरोध प्रदर्शन

आगरा कैंट की घटना के विरोध में जपला स्टेशन पर रेल कर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च

रेलवे सुरक्षा बल के अमानवीय दुर्व्यवहार के खिलाफ रेल कर्मचारियों में भारी आक्रोश

आगरा कैंट की घटना के विरोध में जपला स्टेशन पर रेल कर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च

न्यूज11  भारत

हुसैनाबाद /डेस्क: आगरा कैंट स्टेशन पर ऑन-ड्यूटी डिप्टी एसएस  नरेंद्र सिंह चाहर के साथ रेलवे सुरक्षा बल द्वारा किए गए अमानवीय दुर्व्यवहार के खिलाफ रेल कर्मचारियों में भारी आक्रोश है. इस घटना के विरोध में ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यकर्ताओं के आह्वान पर जपला स्टेशन पर एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च का आयोजन किया गया. ​इस विरोध प्रदर्शन में रेलवे के सभी विभागों के कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए सक्रिय रूप से भाग लिया. कैंडल मार्च में 50 से अधिक रेल कर्मियों ने शामिल होकर आरपीएफ के इस रवैए के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और आरोपी कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.​प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ऑन-ड्यूटी रेल अधिकारी के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार बेहद निंदनीय है, जिससे कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं. एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में जल्द ही उचित और न्यायसंगत कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. इस दौरान सभी कर्मचारियों ने एकजुट रहकर शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया. कैंडल मार्च में मुख्य रूप से संजय कुमार, मुन्ना कुमार,सुधीर कुमार, विक्की कुमार, रामपूजन, रामलखन, संजय कुमार, ताजू दिन, दीपक, विशाल कुमार समेत कई अन्य रेल कर्मी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर आज रांची में छात्रों का बड़ा विरोध मार्च, आदिवासी छात्र संघ के बैनर तले

संबंधित सामग्री

झारखंड के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक सपरिवार पहुंचे हिरनी फॉल

झारखंड

झारखंड के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक सपरिवार पहुंचे हिरनी फॉल

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक सपरिवार प्राकृतिक पर्यटन स्थल हिरनी फॉल के भ्रमण पर पहुंचे.

धनबाद में SIR अभियान तेज, शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पर प्रशासन का जोर

झारखंड

धनबाद में SIR अभियान तेज, शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पर प्रशासन का जोर

SIR कार्यक्रम में शत प्रतिशत गणना पत्रों के डिजिटाइजेशन के लिए झारखंड के उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर ने धनबाद में बैठक की.

राज्यभर में  813 परीक्षा केन्द्रों पर JSSC परीक्षा शुरू; सुरक्षा के कड़े इंतजाम, निगरानी बढ़ाई गई

झारखंड

राज्यभर में  813 परीक्षा केन्द्रों पर JSSC परीक्षा शुरू; सुरक्षा के कड़े इंतजाम, निगरानी बढ़ाई गई

राज्यभर में JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है.

पलामू: जपला स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से बिहार के युवक की मौत

झारखंड

पलामू: जपला स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से बिहार के युवक की मौत

जपला रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से बिहार के एक युवक की मौत हो गयी.

मांडर में महिला को सांप ने काटा, हालत गंभीर; रांची रेफर

झारखंड

मांडर में महिला को सांप ने काटा, हालत गंभीर; रांची रेफर

मांडर थाना क्षेत्र में एक 55 वर्षीय महिला को खेत में सांप ने काट लिया, जिसके बाद से महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है.