रोड मोबाइल रिस्टोरेशन वैन

रेल हादसे पर तुरंत एक्शन, रांची रेलमंडल को मिली रोड मोबाइल रिस्टोरेशन वैन

यह रोड मोबाइल आर्ट वैन सड़क मार्ग से रेलवे के दुर्घटनाग्रस्त इलाकों में आपातकालीन स्थिति में पहुंचकर रिलीफ कार्य करेगी.

By : Dipali Kumari
रेल हादसे पर तुरंत एक्शन, रांची रेलमंडल को मिली रोड मोबाइल रिस्टोरेशन वैन

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
रांची रेलमंडल के किसी इलाके में अगर कभी दुर्भाग्यवश कोई रेल हादसा हो तो इसके लिए रेलवे ने राहत पहुंचाने के लिए विशेष पहल की है. घटनास्थल तक क्यूआरटी टीम को रेलमार्ग से पहुंचने में विलंब न हो, इसके लिए सड़क मार्ग से भी कम समय में पहुंचने के लिए रांची रेलमंडल को रोड मोबाइल रिस्टोरेशन वैन उपलब्ध करवा दी गई है. यह रोड मोबाइल आर्ट वैन सड़क मार्ग से रेलवे के दुर्घटनाग्रस्त इलाकों में आपातकालीन स्थिति में पहुंचकर रिलीफ कार्य करेगी, ताकि जल्द से जल्द रेलमार्ग में बाधित आवागमन सामान्य हो और शारीरिक और संपत्ति नुकसान कम समय में राहत मिलने के कारण कम हो सके. रिस्टोरेशन वैन रांची रेल मंडल के यार्ड में पहुँच चुकी है और पूरी तरह से ऑपरेशन के लिए तैयार है.

इसे भी पढ़ें: रांची: रातू में एक भाई ने दूसरे भाई की फावड़े से मारकर की हत्या, आरोपी फरार
 
संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.