Questions raised about the healthcare system follo

पलामू में पांच लोगों की मौत पर स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल, पूर्व मंत्री कृष्णानंद त्रिपाठी ने सरकार पर साधा निशाना

पलामू जिले के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की असामयिक मृत्यु के बाद शोक संतप्त परिवार से मिलने पूर्व मंत्री कृष्णानंद त्रिपाठी पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात

By : Vaibhaw Vikram
पलामू में पांच लोगों की मौत पर स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल, पूर्व मंत्री कृष्णानंद त्रिपाठी ने सरकार पर साधा निशाना

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू जिले के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की असामयिक मृत्यु के बाद शोक संतप्त परिवार से मिलने पूर्व मंत्री कृष्णानंद त्रिपाठी पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया. इस दुखद घटना पर गहरा क्षोभ प्रकट करते हुए पूर्व मंत्री कृष्णानंद त्रिपाठी ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े किए और सरकार को आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी अब तक स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को सक्रिय हो जाना चाहिए था, लेकिन विभाग की सुस्ती यह दर्शाती है कि क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है.

पूर्व मंत्री ने जोर देकर कहा कि स्वास्थ्य विभाग को इस मामले में तुरंत तत्परता दिखानी चाहिए थी और एक विशेष टीम को मौके पर भेजकर इसकी गहन जांच करानी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि जांच से ही यह साफ हो पाएगा कि इन मौतों के पीछे की असली वजह क्या है, यह कोई संक्रामक बीमारी है या फिर कोई अन्य गंभीर कारण. इस मामले में इतनी देरी करना कहीं ना कहीं पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था की नाकामी को उजागर करता है. उन्होंने झारखंड सरकार से पुरजोर मांग की है कि मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अविलंब मंगाई जाए और उच्च स्तरीय जांच कराकर स्पष्ट किया जाए कि आखिर किस वजह से परिवार के पांच लोगों की जान गई, ताकि आगे किसी अन्य को इसका शिकार होने से बचाया जा सके.

यह भी पढ़ें: बंद पड़ी सीमेंट फैक्ट्री में फिर कोयला कारोबार की चर्चा, लीज समाप्ति के बाद गतिविधियों पर उठे सवाल
 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई